
बॉलीवुड के जाने-माने कैरेक्टर एक्टर मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हो गया। मीडिया और फैंस के बीच उनसे जुड़ी जानकारी काफी कम थी। जिस कारण उन्हें 56 साल का बताया गया। खबरें ये चलीं कि 56 साल की उम्र में मुश्ताक खान दुनिया को छोड़कर चले गए। लेकिन सच ये है कि उनकी उम्र 75 साल थी। उनके बेटे ने खुद इस गलत फहमी को दूर किया।
मोहसिन कहते हैं- उनका जन्म 25 नवंबर 1950 में हुआ था, वह इस साल 76 के होने वाले थे लेकिन आज वह हमारे साथ नहीं हैं। उनका बेहतरीन करियर जिनमें 500 से ज्यादा फिल्में हैं, कई हजार टीवी एपिसोड हैं, कई हजार स्टेज शोज हैं, वर्टिकल और वैब सीरीज मौजूद हैं।
कम जानकारी होने के कारण हुई गलतफहमी
मुश्ताक खान के बेटे ने इस गलतफहमी को इसलिए भी दूर किया क्योंकि उनके पिता के बारे में कम जानकारी के कारण कई पोस्ट और खबरों में उनसे जुड़ी गलत बातें लिखीं जी रही थीं। कोई ठोस जानकारी ना होने के कारण उनके हिस्से में 200 फिल्में बताई गई, लकिन इस बात को भी खारिज करते हुए दिवंगत एक्टर के बेटे मोहसिन ने बताया कि वह करीब 500 फिल्मों का हिस्सा थे।
कैंसर से जंग लड़ते हुए एक्टर का हुआ निधन
करीब 200 फिल्मों में काम कर चुके मुश्ताक खान करीब 5 सालों से कैंसर से जूझ रहे थे जिसके बाद 24 सितंबर की शाम वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने तीन दशकों से भी ज्यादा लंबे करियर में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।



