BiharCrimeIndiaTrending

बाथरूम में नहाते समय महिला: का​​​​​​ बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में महिला का नहाते समय वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संजीव पटेल करीब एक साल तक उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला के अनुसार, करीब तीन साल पहले संजीव पटेल ने उसका नहाते समय कथित तौर पर वीडियो बना लिया था। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे दबाव में रखा और करीब एक साल तक जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। महिला ने बताया कि करीब छह महीने पहले उसने आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी। इसके बाद भी आरोपी कथित तौर पर उसका फोटो और वीडियो मोहल्ले के लोगों को दिखाने लगा और दोबारा संबंध बनाने का दबाव देने लगा।

घर में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश

महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 22 सितंबर को संजीव उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसी दौरान महिला का पति मौके पर पहुंच गया और आरोपी को रोकने का प्रयास किया।महिला का आरोप है कि संजीव ने उसके पति के साथ मारपीट की और उसका गला दबाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। महिला ने मारपीट के दौरान उसके गले से करीब दो ग्राम वजन का सोने का लॉकेट छीनने का भी आरोप लगाया है।

आरोपी के भाई पर भी धमकी देने का आरोप

पीड़िता ने आरोपी के भाई संतोष पटेल पर भी धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो संतोष ने उसे और उसके पति को जान से मारने तथा बच्चे के अपहरण की धमकी दी।पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है।

नगर एसडीपीओ टाउन-1 सुरेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर 22 सितंबर को सिकंदरपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपी संजीव पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply