
हरियाणा के गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में जी-21 सोसायटी के बाहर नवनिर्मित पानी की टंकी अचानक फट गई। हादसे के वक्त टंकी के नीचे कुछ बच्चे नहा रहे थे। टंकी फटने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए।
हादसे में 4 वर्षीय बच्ची सुमैया प्रवीन की मौत हो गई। वहीं परिवार ने एक अन्य बच्चे की भी मौत होने की बात कही है, लेकिन पुलिस के मुताबिक दूसरे बच्चे की मौत की अभी आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
नहाते समय अचानक फट गई टंकी
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-83 स्थित जी-21 सोसायटी के बाहर झुग्गियों में रहने वाले परिवारों के लिए नई पानी की टंकी बनाई गई थी।
मृतक बच्ची के पिता शरीफ अली के मुताबिक, उनकी पत्नी रुबिना बीबी बच्ची को नहलाने के लिए टंकी के पास गई थीं। टंकी में पानी भरकर उसकी जांच की गई थी। इसके बाद बच्चे वहां नहाने लगे।
इसी दौरान अचानक टंकी फट गई और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में महिला समेत कई लोग घायल
टंकी फटने से दो बच्चों और एक महिला के घायल होने की जानकारी सामने आई है। गंभीर रूप से घायल 4 वर्षीय सुमैया प्रवीन को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।
दूसरे बच्चे की मौत को लेकर अलग जानकारी
मृतक बच्ची के पिता शरीफ अली ने पुलिस को बताया कि हादसे में एक अन्य बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ था और उसकी भी मौत हो गई।
हालांकि, खेड़कीदौला थाना पुलिस के मुताबिक दूसरे बच्चे की मौत की आधिकारिक सूचना या शिकायत फिलहाल पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि यदि दूसरे बच्चे की मौत की जानकारी



