UP IAS Transfer List : उत्तर प्रदेश सरकार ने दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार मीना बाबूलाल और अमृत अभिजात को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मीना बाबूलाल को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
IAS अधिकारी मीना बाबूलाल को अपर मुख्य सचिव, उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण एवं रेशम विभाग की जिम्मेदारी के साथ खाद्य प्रसंस्करण विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा उन्हें उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
अमृत अभिजात को परिवहन के साथ नई जिम्मेदारी
वहीं, IAS अधिकारी अमृत अभिजात अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं परिवहन के पद पर बने रहेंगे। उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जा रही हैं।
ये भी पढ़ें:



