
हरदोई। शाहाबाद थाना क्षेत्र में सपना की मौत के मामले में परिजनों का आक्रोश सड़क पर नजर आया। परिजनों ने डीएम चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उनकी मांगों को सुना और मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
कुछ देर प्रभावित रहा यातायात
डीएम चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किए जाने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया।
परिजनों का कहना है कि सपना की मौत की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि मामले में किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
खबर अपडेट की जा रही है….



