TrendingUttar Pradesh

​Raebareli News : घर में चल रहा था पटाखे बनाने का खेल! पति-पत्नी गिरफ्तार, 19 बोरियों में मिला दो क्विंटल माल

​Raebareli News : घर में चल रहा था पटाखे बनाने का खेल! पति-पत्नी गिरफ्तार, 19 बोरियों में मिला दो क्विंटल माल

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सहजौरा गांव में पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बनाने और उनका भंडारण करने के आरोप में पतिपत्नी को गिरफ्तार कर उनके घर से करीब दो क्विंटल पटाखे बरामद किए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, गुरुबख्शगंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सहजौरा गांव निवासी नफीस पुत्र अब्दुल हमीद अपनी पत्नी मेहरून निशा के साथ घर में अवैध रूप से पटाखे तैयार कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मंगलवार शाम गांव में दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को घर में 19 बोरियों में विभिन्न प्रकार के पटाखे भरे मिले। बरामद पटाखों का कुल वजन करीब दो क्विंटल बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, पटाखे बनाने और उनके भंडारण के संबंध में दोनों के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने नफीस और उसकी पत्नी मेहरून निशा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

सप्लाई नेटवर्क की भी होगी जांच

पुलिस अब बरामद पटाखों और उन्हें तैयार करने में इस्तेमाल सामग्री के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह जानकारी जुटाई जा रही है कि तैयार पटाखों की आपूर्ति कहां की जानी थी और इस कारोबार में अन्य कौन लोग शामिल हैं।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply