
लखनऊ, अमृत विचार। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा को लेकर योगी सेना ने आगामी छह दिसंबर को कारसेवा करने की घोषणा की है। संगठन की ओर से बुधवार को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित अटल चौक गांधी प्रतिमा पार्क में प्रदर्शन और सभा की गई। इस दौरान मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण और शाही ईदगाह मस्जिद को लेकर संगठन की मांगें उठाई गईं।
संगठन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, योगी सेना के उपाध्यक्ष मोहित मिश्रा के नेतृत्व में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से अटल चौक स्थित गांधी प्रतिमा पार्क तक प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद सभा आयोजित की गई।
खबर अपडेट हो रही है…



