CJP Mumbai Shivaji Park Protest: मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस की भारी तैनाती की गई है। CJP ने को यहां चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है। हालांकि, प्रदर्शन को लेकर इलाके के कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि बारबार होने वाले प्रदर्शनों से आसपास रहने वाले लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवाजी पार्क का इस्तेमाल लोग सुबहशाम टहलने और अन्य गतिविधियों के लिए करते हैं। ऐसे में बड़े प्रदर्शनों के कारण भीड़, ट्रैफिक और आवाजाही से जुड़ी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। कुछ निवासियों ने यह भी कहा कि इलाके में स्कूल और अस्पताल हैं, इसलिए बड़े प्रदर्शन से आम लोगों के साथ मरीजों और छात्रों को भी परेशानी हो सकती है।
पुलिस ने पहले ही नहीं दी थी अनुमति
CJP के को लेकर मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार किया था। रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस और बीएमसी ने शिवाजी पार्क में प्रदर्शन के लिए मंजूरी नहीं दी और आयोजकों को आजाद मैदान जाने को कहा था। इसके बावजूद CJP ने प्रदर्शन करने की बात कही है। फिलहाल शिवाजी पार्क में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। वहीं, स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रदर्शन के दौरान इलाके के निवासियों, स्कूलों, अस्पतालों और आम आवाजाही को प्रभावित न होने दिया जाए।
ये भी पढ़ें:
‘सही मुद्दे के लिए प्रदर्शन हो तो ठीक’
शिवाजी पार्क के एक स्थानीय निवासी ने कहा कि लोग यहां रोजाना टहलने आते हैं, लेकिन हाल के दिनों में पार्क में कई प्रदर्शन हो चुके हैं। उनका सवाल था कि इन प्रदर्शनों से आम लोगों को होने वाली परेशानी की जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी सही मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करना है तो उसका अधिकार है, लेकिन इसके लिए प्रशासन की ओर से निर्धारित जगहों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रदर्शन के लिए आजाद मैदान का विकल्प भी बताया।
ये भी पढ़ें:
‘स्कूल और अस्पतालों के कारण बढ़ती है परेशानी’
एक अन्य स्थानीय निवासी ने कहा कि इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं और प्रदर्शन के लिए मंच भी तैयार किया गया है। उनके मुताबिक, स्थानीय संगठनों ने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन को पत्र लिखकर यहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवाजी पार्क के आसपास स्कूल और अस्पताल होने के कारण बड़े जमावड़े से आवाजाही प्रभावित हो सकती है। उनका कहना है कि प्रदर्शनकारियों को आजाद मैदान जैसे निर्धारित प्रदर्शन स्थल पर कार्यक्रम करना चाहिए।
ये भी पढ़ें:



