Street Vendors NHRC Order: त्यौहारी सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में स्ट्रीट वेंडर से हित में बड़ा फैसला लेते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। NHRC ने साफ बोला है कि दिवाली पर फुटपाथ के दुकानदारों को नहीं हटाया जाएगा। इसके अलावा उनके सामान की जब्ती और वसूली पर भी रोक लगा दी गई है।

दिवाली को लेकर क्या है NHRC का आदेश
आपको बता दें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी NHRC ने सभी राज्यों को सख्त निर्देश दे दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि नवरात्रि , दिवाली और छठ पूजा के दौरान लोकल वेंडर्स, हॉकर और कुम्हारों को बेवजह नहीं हटाया जाएगा। अगर सुरक्षा कारणों से जगह खाली करानी भी पड़ी तो पहले वैकल्पिक जगह देनी होगी। इसके अलावा इसमें कार्रवाई में किसी भी तरह की सामान जब्ती और वसूली पर भी रोक रहेगी। इस मामले में सभी प्रदेशों के को 18 तक देनी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।



