ड्राई फ्रूट्स की खीर: 1 लीटर दूध को हल्का गाढ़ा होने तक पका लें. इसमें कुछ काजू, बादाम, अखरोट, खरबूज के बीज, चिरौंजी, नारियल को थोड़े से पानी के साथ पीसकर पेस्ट बनाकर मिलाएं. मिठास के लिए खजूर का पेस्ट एड करें. सबसे लास्ट में दो चम्मच देसी घी, हरी इलाचयी और कुछ कुटे हुए नट्स एड करें. बस तैयार है आपकी स्वादिष्ट हेल्दी खीर.

खजूरबादाम का मिल्क शेक: एनर्जी देने वाली फलाहारी रेसिपी में आप खजूरबादाम का मिल्क शेक बना सकते हैं. 810 खजूर बीज निकाले हुए और इतने ही बादाम को आप 2 कप दूध के साथ ब्लेंड कर लें. चाहे तो इसमें थोड़ा सा केसर भी मिला सकते हैं. ऊपर से कतरे हुए बादाम एड करें और एंजॉय करें. इसमें आप गाढ़ेपन के लिए चाहे तो कुछ और नट्स भी मिला सकते हैं.
फलों की बनाएं स्मूदी:आप व्रत में अलगअलग तरह के फलों को दही के साथ ब्लेंड करके टेस्टी स्मूदी बनाकर पी सकते हैं. मॉर्निंग में पिएंगे तो ये दिन तक आपकी एनर्जी लेवल बनाए रखेगी और पेट भी भरा हुआ महसूस होगा. इसमें कुछ नट्स और सीड्स भी एड किए जा सकते हैं जो क्रंच के साथ न्यूट्रिएंट्स एड करेंगे.
कुट्टू का चीला और दही: व्रत में आप पूरीपराठे की बजाय कुट्टू के आटे का चीला बना सकते हैं जो ज्यादा हेल्दी रहता है और पचाने में हल्का. इसमें लौकी और कद्दूकस किए आलू मिला दें. चीला को आप दही के साथ गरमा गरम एंजॉय करें.
मखानामूंगफली का मिक्स:व्रत के लिए आप फलाहारी स्नैक्स की रेसिपी देख रहे हैं जो दिन में चाय के साथ ले सके तो बेस्ट रहेगा कि आप देसी घी में मखाना और मूंगफली को रोस्ट करके रख लें. चाहे तो इसमें आप कद्दूकस किए आलू को भी एयर फ्राई करके मिला सकते हैं. काली मिर्च पाउडर डालें और सेंधा नमक मिलाएं. इसके बिना भी ये नमकीन स्वादिष्ट लगती है.
मिक्स फ्रूट और नट्स का सलाद:व्रत के लिए आप अलगअलग तरह के फ्रूट्स, नट्स और सीड्स का सलाद बना सकते हैं. इसे तैयार करने में भी ज्यादा टाइम नहीं लगता है और ये हेल्दी भी रहता है. चाहे तो इसमें अच्छी तरह से फेंटा हुआ दही भी मिला लें. ये एक बेहतरीन एनर्जी देने वाली फलाहारी बाउल रहेगी जो विटामिनमिनरल, प्रोबायोटिक और फाइबर के साथ हेल्दी फैट्स से भरपूर है.
लौकी का हलवा बनाकर खाएं: व्रत के दौरान अगर कुछ मीठा खाना हो तो लौकी का हलवा बनाना सही रहता है. इसमें बहुत ज्यादा टाइम भी नहीं जाता है. लौकी को कद्दूकस करके निचोड़ लें और देसी घी में भूनें. इसमें दूध मिलाएं और सूखने तक पका लें. खजूर को ग्राइंड करके मिठास के लिए एड करें या फिर चाहे तो शुगर का इस्तेमाल कर सकते हैं. लास्ट में इलायची पाउडर और दरदरे नट्स मिलाकर एंजॉय करें.
रामदाना लड्डू और दूध: आप घर पर ही फलाहारी रामदाना के लड्डू बना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले इसे रोस्ट कर लें ताकि ये फूल जाए. इसमें बिना मसाले का पिघला हुआ गुड़ एड करें और दो चम्मच देसी घी डालें. इसकी चिक्की बना दें या फिर लड्डू बनाकर रख लें. इसे आप व्रत में दूध के साथ ले सकते हैं, जिससे एनर्जी बनी रहेगी.
शकरकंद की चाट: मीडियम साइज के शकरकंद को पहले अच्छी तरह धोकर इसे देसी घी में कुकर या ओवन में डालकर भून लें या फिर सीधी आंच पर रोस्ट करें. इसके बाद आप इसे छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर एड करें. अगर सेंधा नमक खा लेते हैं तो वो भी मिलाएं. नींबू के रस और हरे धनिया से गार्निश करके खाएं.



