India

​Aadhaar Biometric Lock: धोखाधड़ी और ठगी से बचना है तो आज ही करें आधार बायोमेट्रिक लॉक, जानें इसके फायदे और नुकसान

Aadhaar Biometric Lock: आजकल आधार कार्ड हमारी पहचान पत्र में से जुड़े बेहद जरुरी दस्तावेजों में से एक है। आज के दौर में कोई ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भरना हो, टिकट बुक, अकाउंट ओपन से लेकर कई जरूरी कामों में आधार कार्ड का उपयोग किया जाता है। इतना ही नहीं आधार ऐसा दस्तावेज है, जो बैंक अकाउंट से लेकर कई जगह लिंक कराया जाता है। लेकिन आजकल साइबर ठगी भी काफी बढ़ रहा है, ऐसे में अगर आपको लगता है, कि आपके आधार के बायोमेट्रिक का गलत उपयोग हो सकता है तो यूआईडीएआई की बायोमेट्रिक लॉक की सुविधा आपके काम आ सकती है, लेकिन इसके फायदे के साथ कुछ नुकसान भी हैं, आइए जाने कैसे करता है काम, क्या हैं फायदे और नुकसान?

​Aadhaar Biometric Lock: धोखाधड़ी और ठगी से बचना है तो आज ही करें आधार बायोमेट्रिक लॉक, जानें इसके फायदे और नुकसान

क्या है Aadhaar Biometric Lock?

आधार बायोमेट्रिक लॉक एक ऐसी सुरक्षा सुविधा है जिसके जरिए आप अपने आधिकारिक आधार पोर्टल पर जाकर अपने फिंगरप्रिंट, आईरिस और चेहरे का इस्तेमाल कर डेटा को सुरक्षित रूप से लॉक कर सकते हैं। यह आपके आधार से जुड़े बायोमेट्रिक डेटा को अस्थायी रूप से सुरक्षित करने का एक तरीका है।

लॉक होने के बाद कोई भी व्यक्ति फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन का उपयोग करके आपके आधार का प्रमाणीकरण नहीं कर सकता। इससे ऑनलाइन धोखाधड़ी और बैंक खाते से जुड़े फर्जीवाड़े को रोकने में मदद मिलती है।

क्या हैं इसके Benefits?

1. बायोमेट्रिक लॉक होने पर कोई भी आपके फिंगरप्रिंट या आँखों के स्कैन का गलत इस्तेमाल करके आपकी पहचान का दुरुपयोग नहीं कर सकता।

2. यह आधारसक्षम भुगतान प्रणाली के जरिए आपके बैंक खाते से होने वाले अनधिकृत पैसों की निकासी को रोकता है।

3. कोई भी आपके नाम पर फर्जी सिम कार्ड या बैंक खाता चालू नहीं करवा सकता।

4.  जरूरत पड़ने पर आप इसे UIDAI वेबसाइट या mAadhaar ऐप के जरिए जब चाहें तो आफ अनलॉक और फिर दोबारा लॉक कर सकते हैं।

5. बायोमेट्रिक लॉक होने के बावजूद आपका ओटीपी आधारित आधार सत्यापन सामान्य रूप से काम करता रहता है।

नुकसान 

1. यदि आपका बायोमेट्रिक लॉक है, तो आप किसी भी बायोमेट्रिक मशीन का उपयोग करके तुरंत पहचान सत्यापित नहीं कर पाएंगे।

2. किसी जरूरी काम के लिए फिंगरप्रिंट या बायोमेट्रिक देने से पहले आपको एमआधार ऐप या वेबसाइट पर जाकर उसे पहले अनलॉक करना होगा, जिसके बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है, जिसे डालकर आप उसे अनलॉक कर सकते हो।

बायोमेट्रिक लॉक कैसे करें?

अपने आधार कार्ड के बायोमेट्रिक डेटा को सुरक्षित और लॉक करने के लिए आप आधिकारिक UIDAI पोर्टल या mAadhaar ऐप के जरिए कर सकते हैं।
 
1. सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक माय आधार पोर्टल या mAadhaar ऐप पर जाएं। 

2. ‘Login’ पर क्लिक करें, अपना 12अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे भरकर पोर्टल में लॉग इन करें।  
3. डैशबोर्ड में नीचे स्क्रॉल करें और ‘Lock/Unlock Biometrics’ विकल्प पर क्लिक करें।

4. निर्देश को ध्यान से पढ़ें, नियमों और शर्तों के चेकबॉक्स को टिक करें और ‘Next’ पर क्लिक करें। इसके बाद आपका बायोमेट्रिक डेटा सफलतापूर्वक लॉक हो जाएगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply