PM Modi 25 Years Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर लिए। उनका यह सफर 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुआ था। इसके बाद 2014 में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली और लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बने।

सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जनताजनार्दन के निरंतर आशीर्वाद का परिणाम है। पीएम मोदी ने देश की 140 करोड़ जनता के भरोसे के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह आने वाले समय में और अधिक प्रतिबद्धता के साथ देश की सेवा करना चाहते हैं।
पीएम मोदी ने जनता को किया नमन
25 years of serving the people… I bow to 140 crore Indians for their trust and look forward to serving the nation with greater commitment in the times to come. https://t.co/rO1LXY9Csm
— Narendra Modi October 7, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जब 7 अक्टूबर 2001 को मैंने शपथ ली थी, तब कभी नहीं सोचा था कि सार्वजनिक जीवन में सेवा करते हुए मुझे 25 साल पूरे करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह 25 साल जनता के निरंतर आशीर्वाद का परिणाम हैं। प्रधानमंत्री ने देश की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह उनके चरणों में शीश झुकाकर नमन करते हैं। पीएम मोदी ने अपने संदेश में भारतीय जनता पार्टी , NDA और लोकतंत्र के प्रति आस्था रखने वाले सभी राजनीतिक साथियों का भी आभार व्यक्त किया।
2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे मोदी
नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर करीब 12 साल तक जिम्मेदारी संभाली। साल 2014 में नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद 2019 और 2024 में भी उन्हें प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी मिली। इस तरह वह लगातार तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने।
उपराष्ट्रपति और नेताओं ने दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। नेताओं ने पीएम मोदी के नेतृत्व, जनसेवा और विकसित भारत के संकल्प की सराहना की। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने भी देश की जनता के भरोसे को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ देश की सेवा करने का संकल्प दोहराया।
ये भी पढ़ें:



