India

​Congress Black Day: 8 अक्टूबर को ‘काला दिवस’ मनाएगी कांग्रेस, राहुल-प्रियंका पर कार्रवाई के खिलाफ देशभर में होंगे विरोध प्रदर्शन

Congress Black Day Protest: कांग्रेस ने 8 अक्टूबर 2026 को भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है।

​Congress Black Day: 8 अक्टूबर को ‘काला दिवस’ मनाएगी कांग्रेस, राहुल-प्रियंका पर कार्रवाई के खिलाफ देशभर में होंगे विरोध प्रदर्शन

पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश, जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को राज्य से लेकर स्थानीय स्तर तक व्यापक विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जंतरमंतर की ओर बढ़ रहे INDIA गठबंधन के सांसदों को रोके जाने और विपक्षी नेताओं के साथ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में यह फैसला लिया गया है।

8 अक्टूबर भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी देशभर में हल्ला बोलेगी ✊ pic.twitter.com/p6mzS6hRy8

— Congress October 7, 2026

राहुलप्रियंका समेत नेताओं पर कार्रवाई का आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के सांसद चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर शांतिपूर्वक आगे बढ़ रहे थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया।

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं के साथ बलपूर्वक व्यवहार किया गया और कई नेताओं को चोटें आईं।

निर्वाचित प्रतिनिधियों पर हमला संविधान पर हमला

कांग्रेस ने अपने पत्र में कहा कि निर्वाचित सांसदों और विपक्ष के नेता के साथ इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की भावना पर हमला है।

इसी आधार पर पार्टी ने 8 अक्टूबर को पूरे देश में प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

PCC, DCC और BCC को प्रदर्शन के निर्देश

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सभी , DCC और इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे गुरुवार , 8 अक्टूबर को राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन करें।

पार्टी ने सभी संबंधित इकाइयों से इसे तत्काल और प्राथमिकता के आधार पर लागू करने को कहा है।

ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग दोहराई

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग भी दोहराई है। पार्टी का कहना है कि चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बहाल होने तक उसका विरोध जारी रहेगा।

कांग्रेस ने साफ किया है कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर पार्टी आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply