BollywoodIndia

​Lawrence Bishnoi के नाम पर रंगदारी मांगने वाला बेंगलुरु का टेक इंजीनियर गिरफ्तार, Ayushmann Khurrana और Tusshar Kapoor को मिली थी धमकी

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मनोरंजन जगत और मशहूर हस्तियों को निशाना बनाने वाले एक बड़े साइबर और रंगदारी मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बेंगलुरु से 32 वर्षीय आईटी इंजीनियर वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल कर बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर समेत कई प्रमुख हस्तियों को धमकी भरे ईमेल व ऑडियो मैसेज भेजकर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने की साजिश रची थी। मुंबई पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी वैभव मिश्रा पिछले कुछ समय से मुंबई की कई नामचीन हस्तियों को डिजिटल माध्यमों से धमकियां दे रहा था।

​Lawrence Bishnoi के नाम पर रंगदारी मांगने वाला बेंगलुरु का टेक इंजीनियर गिरफ्तार, Ayushmann Khurrana और Tusshar Kapoor को मिली थी धमकी

अभिनेता आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को धमकी देने के आरोप में बेंगलुरु का टेक इंजीनियर गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मिश्रा ने कई अन्य लोगों को भी धमकी भरे ईमेल भेजे थे। मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसे बेंगलुरु से हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि मिश्रा का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं है।

मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार, बुधवार को अभिनेता आयुष्मान खुराना को एक व्यक्ति का धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला। उस व्यक्ति ने दावा किया कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है और उसने करोड़ों रुपयों की मांग की।

इससे एक दिन पहले, अभिनेता तुषार कपूर को भी एक धमकी भरा कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य ‘हैरी बॉक्सर’ बताया और अभिनेता से 5 करोड़ रुपये की मांग की। हालांकि, शुरुआती जांच से पता चलता है कि वह ऑडियो क्लिप फर्जी हो सकती है।

इससे पहले, अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार को भी एक शूटिंग की घटना में निशाना बनाया गया था, जिसकी जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इस मामले में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच जारी है।

एक अन्य घटना में, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी के बाद, दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की सुरक्षा बढ़ा दी गई। बाद में उन्हें मुंबई स्थित अपने घर के बाहर, सुरक्षा के लिए लगाए गए कांच के घेरे के पीछे से अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते देखा गया।

आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर के प्रोजेक्ट्स
काम की बात करें तो, आयुष्मान खुराना आखिरी बार ‘उड़ता तीर’ में नजर आए थे। अब वह अपनी आने वाली फिल्म ‘ये प्रेम मोह लिया’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ शरवरी भी नजर आएंगी। दूसरी ओर, तुषार कपूर जो ‘मुझे कुछ कहना है’, ‘क्या दिल ने कहा’ और रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं अब कॉमेडीड्रामा ‘गोलमाल’ की पांचवीं किस्त में नजर आएंगे। यह फिल्म 8 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Today only at Prabhasakshi 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply