IndiaUttar Pradesh

​अराजकता की आग भड़का रहा विपक्ष… गाजियाबाद पदयात्रा में कांग्रेस पर गरजे योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जिसे जनता ने लगातार नकार दिया है, वह आज लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

​अराजकता की आग भड़का रहा विपक्ष… गाजियाबाद पदयात्रा में कांग्रेस पर गरजे योगी आदित्यनाथ

कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर लगातार हमलावर हैं. उन्होंने गुरुवार को फिर विपक्षी दलों पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता कांग्रेस और इंडी गठबंधन को लगातार नकार रही है. सीएम योगी आज गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए.

संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास, संवैधानिक मर्यादाओं और जनादेश के सम्मान पर आधारित हमारी राष्ट्रीय शक्ति है. जनता के द्वारा लगातार नकारे जा रहे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के द्वारा भारत के महान लोकतंत्र को अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था की आग में झोंकने का निरंतर प्रयास हो रहा है.

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि भारत के लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक मर्यादाओं के सम्मान और जनादेश की सर्वोच्चता का संदेश लेकर गाजियाबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई है.

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और भारत के लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता का विश्वास और उसकी सक्रिय भागीदारी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस व उसके इंडी गठबंधन को निरंतर आईना दिखाकर उनके लोकतंत्र विरोधी कृत्यों पर लगातार प्रहार कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply