India

​भाई दूज पर पुराने कुर्ते को नया लुक दें? जेंट्स अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स

फेस्टिव सीजन तैयार होने और फोटोग्राफी के लिए एक बेहतरीन मौका होता है. हर कोई चाहता है कि फेस्टिवल पर अच्छे दिखें, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको हर बार नए कपड़े खरीदने पड़ें. इस भाई दूज पर अगर आप अपने लिए एथनिक नहीं ले पाए हैं तो कुछ आसान फैशन ट्रिक्स की मदद से अपने पुराने कुर्ते को एक नया लुक दे सकते हैं.

​भाई दूज पर पुराने कुर्ते को नया लुक दें? जेंट्स अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स

सोशल मीडिया के दौर में लोग खास मौको पर बारबार कपड़े रिपीट करना पसंद नहीं करते हैं. जैकेट्स से लेकर बॉटम्स और एसेसरीज तक बहुत सारी ऐसी चीजें होती हैं, जिनके साथ थोड़ा सा एक्सपेरिमेंट करके आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए परफेक्ट नया फेस्टिव लुक रीक्रिएट कर सकते हैं. चलिए जान लेते हैं.

लेयरिंग करना भी रहेगा बेस्ट

आपने किसी फंक्शन या त्योहार पर जो कुर्ता कैरी किया था वो ऐसे ही रखा हुआ है तो उसे भाई दूज पर कैरी कर सकते हैं. इसके साथ आप कैजुएल बेस कोट कैरी कर लें या फिर कोई ब्लेजर स्टाइल सिंपल या डेनिम जैकेट पहनें. बस इस तरह से किसी को फोटो में पता भी नहीं चलेगा कि आप पहले भी इस कुर्ते को कैरी कर चुके हैं.

ब्रोच और बटन में चेंज करें

आपके कुर्ते में बटन लगे हुए थे, तो उसे चेंज करके नए बटन लगा दें, लेकिन इसे सिंपल न रखें, बल्कि फेस्टिव सीजन के हिसाब से मेटल, लकड़ी के डिजाइनर एंथिक बटन लगवाएं. इसी के साथ इस बार आप अपने उसी पुराने कुर्ते को नया टचअप देने के लिए एक प्यारा सा ब्रोच भी लगा सकते हैं.

लेंथ और बॉटम वियर में चेंज

कुर्ते की लेंथ को कम कर दें और इसे पहले अगर पायजामे के साथ कैरी किया था तो इस बार इसे जींस के साथ पहन लें. फुल स्लीव्स हैं तो लूज कराएं और इसमें कफ एड करवा लें. इस बार स्लीव्स को मोड़कर स्टाइल करें. आप सिगरेट पैंट, या स्लिमफिट ट्राउजर, चिनोज के साथ इसे कैरी करके प्योर एथनिक से सेमी मॉडर्न टच दे सकते हैं. एसेसरीज का यूज करें जैसे क्लासी वॉच, चेन, सनग्लासेस कैरी करें.

क्विक फिक्स करें

आपके पास अगर अरेंजमेंट है तो आप क्विक फिक्स करवा सकते हैं. कोई ऐसा इंसान चाहिए जो इस कुर्ते को कम समय में नया लुक दे सके. टेलर भैया से जान पहचान है तो ये काम हो सकता है. कुर्ते की पॉकेट पर कोई नया डिजाइन करवा लें. इसमें कोई लेस की डिटेलिंग करवा सकते हैं या फिर पाइपिन से नया लुक दे सकते हैं. इसके अलावा किसी से मशीन वाला रेशम का एम्ब्रॉयडरी पैटर्न बनवा सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply