BusinessIndia

​EPFO: कंपनियों को 15 नवंबर तक जमा करना होगा PF, देरी पर देना पड़ सकता है जुर्माना

EPFO: प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले लाखों कर्मचारियों और उन्हें रोजगार देने वाली कंपनियों के लिए काम की खबर सामने आई है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने अक्टूबर 2026 के पीएफ अंशदान को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं. संगठन ने साफ कर दिया है कि सभी नियोक्ताओं को 15 नवंबर तक हर हाल में पीएफ से जुड़ी कागजी कार्रवाई के साथ भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. EPFO ने 12 नवंबर को ही अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करके इस डेडलाइन की याद दिलाई थी.

​EPFO: कंपनियों को 15 नवंबर तक जमा करना होगा PF, देरी पर देना पड़ सकता है जुर्माना नियोक्ता ध्यान दें!

अक्टूबर 2026 वेतन माह का ECR और देय EPF अंशदान 15 नवंबर तक जमा करना सुनिश्चित करें।

समय पर अनुपालन से कर्मचारियों के खातों में अंशदान का समय पर क्रेडिट होगा और विलंब शुल्क से भी बचाव होगा।

#EPFO #EPFOWithYou #HumHainNa #ECR https://t.co/3IXT3jQJxt

— EPFO November 12, 2026

समय पर पीएफ जमा करने के फायदे

हर महीने सैलरी से कटने वाला पीएफ कर्मचारियों की भविष्य की बचत का सबसे बड़ा आधार होता है. EPFO की तरफ से जारी ताजा सूचना के मुताबिक कंपनियों को अक्टूबर 2026 की सैलरी से जुड़े पीएफ का चालान जमा करने के साथ उसका भुगतान भी 15 नवंबर तक करना अनिवार्य है. संगठन का कहना है कि जब कंपनियां तय समय सीमा के भीतर ये काम पूरा करती हैं, तो कर्मचारियों के पीएफ खाते में पैसा बिना किसी रुकावट के सही वक्त पर पहुंच जाता है. इससे कर्मचारियों का भरोसा बना रहता है. दूसरी तरफ नियोक्ताओं को भी समय पर काम निपटाने का सीधा फायदा मिलता है, क्योंकि वे देरी की वजह से लगने वाले अतिरिक्त शुल्क से पूरी तरह बच जाते हैं.

देरी करने पर कंपनियों को देना होगा जुर्माना

अगर कोई कंपनी 15 नवंबर की तय तारीख तक पीएफ जमा करने में चूकती है, तो उसे इसका सीधा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. EPFO के नियमों के तहत समय पर पीएफ का भुगतान नहीं करने वाली कंपनियों पर ब्याज लगाया जाता है. इसके अलावा उन पर जुर्माना भी ठोका जा सकता है. संगठन ने नियोक्ताओं को खास सलाह दी है कि वे 15 नवंबर की आखिरी तारीख आने का इंतजार बिल्कुल न करें. आखिरी दिनों में काम टालने से अक्सर जल्दबाजी में गलतियां होने का खतरा रहता है. पहले ही प्रक्रिया शुरू कर देने से अगर किसी कर्मचारी के नाम, निजी जानकारी या सैलरी रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी निकलती है, तो उसे सुधारने का पर्याप्त मौका मिल जाता है. साथ ही अंतिम समय में EPFO पोर्टल पर आने वाली संभावित तकनीकी परेशानियों से भी आसानी से बचा जा सकता है.

क्या है ECR, क्यों जरूरी है इसका सही होना

पीएफ जमा करने की पूरी प्रक्रिया में इलेक्ट्रॉनिक चालानकमरिटर्न यानी ECR की भूमिका सबसे अहम होती है. आसान भाषा में समझें तो ECR एक मासिक रिपोर्ट है, जिसके माध्यम से कंपनियां अपने कर्मचारियों के पीएफ में जमा होने वाली राशि का पूरा ब्योरा EPFO को सौंपती हैं. इस रिपोर्ट में हर कर्मचारी का नाम, उसकी निजी जानकारी, मासिक सैलरी के साथ पीएफ खाते में जाने वाली रकम का हिसाब दर्ज होता है. विशेषज्ञों के मुताबिक कंपनियों को ECR फाइल करने से पहले इन सभी जानकारियों की बारीकी से जांच करनी चाहिए, ताकि बाद में किसी कर्मचारी को क्लेम के समय परेशानी न हो.

सिर्फ रिपोर्ट जमा करने से नहीं बनेगा काम

अक्सर कई नियोक्ता ये मान लेते हैं कि ऑनलाइन ECR अपलोड कर देने से उनकी जिम्मेदारी खत्म हो गई है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. EPFO ने स्पष्ट किया है कि केवल ECR रिपोर्ट जमा कर देने भर से कर्मचारियों के पीएफ खाते में पैसा क्रेडिट नहीं होता है. रिपोर्ट दाखिल करने के बाद चालान के जरिए निर्धारित रकम का भुगतान करना भी उतना ही जरूरी है. जब तक भुगतान की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, तब तक अक्टूबर 2026 का पीएफ अंशदान अधूरा ही माना जाएगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply