IndiaUttar Pradesh

​छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने जमाया रंग, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

छठ महापर्व के अवसर पर राप्ती नदी के तट स्थित गोरखनाथ घाट पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. कपिला पशु आहार की ओर से लगाए गए मंच पर सांसद रवि किशन ने छठ के पारंपरिक और भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति देकर घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया. उनके भक्ति गीतों से पूरा वातावरण छठी मइया की भक्ति में सराबोर हो गया.

​छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने जमाया रंग, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद रवि किशन ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद उन्होंने की महिमा से जुड़े गीतों की प्रस्तुति दी. गीतों के माध्यम से उन्होंने छठ पर्व की धार्मिक आस्था, लोक परंपरा और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया. घाट पर अर्घ्य देने पहुंचे श्रद्धालु भक्ति गीतों को सुनकर भावविभोर नजर आए.

राप्ती नदी के तट पर रवि किशन के गीतों ने बांधा समां

राप्ती नदी के तट पर एक ओर व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारियों में जुटी थीं, वहीं दूसरी ओर मंच से गूंज रहे छठ गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया.

सांसद रवि किशन ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग का संचार किया. कार्यक्रम के दौरान घाट पर उत्सव और भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला.

धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व

बता दें कि पूरे देश में छठ महापर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया. बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और दिल्ली समेत देश के अलगअलग हिस्सों में लाखों श्रद्धालुओं ने छठी मइया की पूजाअर्चना की. नदियों, तालाबों और सरोवरों के किनारे बने घाटों पर व्रती महिलाओं और पुरुषों ने शाम और सुबह सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया.

छठ गीतों और पारंपरिक लोकधुनों से घाटों का माहौल भक्तिमय नजर आया. चार दिवसीय इस महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार की सुखसमृद्धि, संतान की खुशहाली और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply