BusinessIndia

​ऐसा है महंगाई का खौफ! 7100 रुपए सस्ती हुई चांदी, 2300 रुपए टूटा गोल्ड

भारत में पहले खुदरा महंगाई दर और थोक महंगाई दर में इजाफा देखने को मिला है. वहीं दूसरी ओर अमेरिका में भी महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है. जिसकी वजह से अनुमान ये लगाया जा रहा है कि भारत और अमेरिका दोनों जगहों पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

​ऐसा है महंगाई का खौफ! 7100 रुपए सस्ती हुई चांदी, 2300 रुपए टूटा गोल्ड

जानकारों का मानना है कि भारत में ब्याज दरें 6.25 फीसदी तक जा सकती हैं. वहीं दिसंबर के महीने में फेड रिजर्व में ब्याज दरों में इजाफा कर सकता है. जिसके 90 फीसदी तक चांस बढ़ गए हैं. इसी डर की वजह से न्यूयॉर्क से लेकर भारत तक सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है.

जहां भारत के वायदा बाजार में सोने की कीमत में 2300 रुपए तक की गिरावट देखने को मिल चुकी है. वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में 7100 रुपए से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. विदेशी बाजारों में गोल्ड के दाम 30 डॉलर प्रति ओंस से ज्यादा टूट चुके हैं. वहीं चांदी के दाम में करीब 4 फीसदी की कमी देखने को मिल चुकी है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर भारत के वायदा बाजार से लेकर न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार तक सोने और चांदी के दाम किस लेवल पर देखने को मिल रहे हैं…

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. कारोबारी सत्र के दौरान सोने के दाम में 2,320 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिली और दाम 1,34,385 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिए. जबकि शुक्रवार को सोने के दाम 1,36,705 रुपए पर बंद हुए थे. आज सुबह सोने की कीमतें गिरावट के साथ 1,35,853 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिए. आंकड़ों को देखें तो दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर सोने के दाम 2,055 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 1,34,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं.

चांदी की कीमतें हुई क्रैश

वहीं दूसरी ओर देश के वायदा बाजार में चांदी के दाम क्रैश होती हुई दिखाई दी. आंकड़ों को देखें तो कारोबारी सत्र के दौरान चांदी के दाम 7,115 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 1,69,194 रुपए प्रति किलोग्राम पर दिखाई दी. आंकड़ों को देखें तो बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन चांदी की कीमतें 1,76,309 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. जबकि आज सुबह चांदी की कीमतें गिरावट के साथ 1,72,400 रुपए पर ओपन हुई. वैसे दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर चांदी के दाम 6,925 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 1,69,384 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी.

विदेशी बाजारों में सोने और चांदी के दाम

विदेशी बाजारों में सोने और चांदी के दाम की बात करें तो गिरावट देखने को मिल रही है. न्यूयॉर्क के कॉमेक्स मार्केट में गोल्ड फ्यूचर करीब 28 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 3,858.40 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. जबकि गोल्ड स्पॉट के दाम 32 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 3,852.0300 डॉलर प्रति ओंस पर ट्रेड कर रहा था. सिल्वर फ्यूजर की कीमतें करीब 4 फीसदी की गिरावट के साथ 47.29 डॉलर प्रति ओंस पर हैं. सिल्वर स्पॉट के दाम करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ 47.3400 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही हैं.

क्यों आई बड़ी गिरावट

भारत और अमेरिका दोनों में महंगाई के आंकड़े बढ़े हुए हैं. जिसकी वजह से दिसंबर के महीने में ब्याज दरों में 75 बेसिस प्वाइंट्स तक का इजाफा देखने को मिल सकता है. इसका मतलब है कि आरबीआई एमपीसी ब्याज दरों को 6.25 फीसदी पर लेकर आ सकती है. आरबीआई 4 दिसंबर को पॉलिसी का ऐलान करेगी. दूसरी ओर दिसंबर के महीने में ही फेड रिजर्व की भी मीटिंग होने वाली है. फेड 9 दिसंबर को ब्याज दरों का ऐलान करेगी. जानकारों का कहना है कि 90 फीसदी तक संभावना है कि ब्याज दरों में इजाफा हो सकता है. जिसकी वजह से सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply