IndiaUttar Pradesh

​ग्रेटर नोएडा में थाने के बाथरूम में मिला महिला दरोगा का शव, कैसे हुई मौत? जांच में जुटे अधिकारी

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में महिला सब इंस्पेक्टर का शव बाथरूम के अंदर मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. काफी देर तक बाथरूम का दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिसकर्मियों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो महिला दरोगा का शव बाथरूम के अंदर पड़ा मिला. घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी है.

​ग्रेटर नोएडा में थाने के बाथरूम में मिला महिला दरोगा का शव, कैसे हुई मौत? जांच में जुटे अधिकारी

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान रश्मि के रूप में हुई है. वह 2023 बैच की महिला सब इंस्पेक्टर थीं और मूल रूप से कानपुर की निवासी थीं. उनकी तैनाती ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में थी. थाने के अंदर इस तरह महिला पुलिसकर्मी का शव मिलने से पुलिसकर्मियों में भी शोक और हैरानी का माहौल है.

हार्ट अटैक से मौत की आशंका

डीसीपी श्रवण कुमार के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी में महिला सब इंस्पेक्टर की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है. महिला सब इंस्पेक्टर के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है. अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया है. परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply