IndiaUttar Pradesh

​यूपी के 5 एक्सप्रेसवे पर कम हुई रफ्तार… 3 महीने के लिए घटाई गई स्पीड लीमिट

UP Expressway Speed Limit Reduced: उत्तर प्रदेश में 5 एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट कम कर दी गई है. राज्य के रोड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट कम करने का ये फैसला कोहरे में कम विजिबिलिटी को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि कोहरे की वजह से होने वाले हादसों पर लगाम लग सके. यूपी सेफ्टी डिपार्टमेंट की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये राज्य के प्रमुख एक्सप्रेसवे पर शीतकालीन गति सीमा 15 नवंबर से लागू होने और इसके 15 फरवरी, 2027 तक प्रभावी रहने की बात बताई गई है.

​यूपी के 5 एक्सप्रेसवे पर कम हुई रफ्तार… 3 महीने के लिए घटाई गई स्पीड लीमिट

यूपी सेफ्टी डिपार्टमेंट के मुताबिक, यूपी के 5 प्रमुख एक्सप्रेसवे पर 15 नवंबर, 2026 से लेकर 15 फरवरी, 2027 तक सुबह के 8 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक शीतकालीन गति सीमा लागू रहने वाली है. इस दौरान एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहन चालकों को ये बात ध्यान रखनी होगी कि उनके वाहन की अधिकतम स्पीड 80 किमी प्रति घंटा ही हो. ये स्पीड इस लीमिट से अधिक नहीं होनी चाहिए.

इन 5 एक्सप्रेसवे पर नई स्पीड लिमिट लागू हुई

डिपार्टमेंट की ओर से कारों के लिए 80, बसों के लिए 60 और मालवाहक ट्रकों के लिए 50 किमी प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड लिमिट तय की गई है. उत्तर प्रदेश के इन पांच एक्सप्रेसवे में आगरालखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे शामिल है. इन सभी एक्सप्रेसवे पर चलते समय कार चालकों की अधिकतम स्पीड 80 किमी प्रति घंटा, यात्री बस की अधिकतम स्पीड 60 किमी प्रति घंटा और मालवाहक वाहनों की अधिकतम स्पीड 50 किमी प्रति घंटा से अधिक नहीं होनी चाहिए.

कोहरे की वजह से होते हैं हादसे

गौरतलब है कि यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दियों के समय कोहरे की वजह से एक्सप्रेसवे पर लोग हादसे का शिकार होते रहते हैं. इन हादसों में कई लोगों की जान चली जाती है. स्पीड कम होने की वजह से गाड़ियों को समय रहते कंट्रोल करके हादसों के प्रभाव को कम किया जा सकता है. यूपी यातायात निदेशालय ने लोगों से अपील की है कि वो कोहरे और ठंड के मौसम में सुरक्षित यात्रा के लिए निर्धारित गति सीमा का पालन करें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply