BollywoodIndia

​ऊपर से ही छूने दो… जब टीवी एक्टर Ankit Gupta से की गई थी बेहद गंदी मांग

टीवी की दुनिया में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्हें कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ने से पहले कास्टिंग काउच जैसी बुरी स्थिति का सामना करना पड़ा है। काम देने के बदले कई अभिनेताओं से कॉम्प्रोमाइज की मांग की गई और इस सूची में मशहूर टीवी अभिनेता अंकित गुप्ता का नाम भी शामिल है। एक समय पर उनसे भी काम के बदले बेहद गलत मांग की गई थी।

​ऊपर से ही छूने दो… जब टीवी एक्टर Ankit Gupta से की गई थी बेहद गंदी मांग

बड़े सितारों का नाम लेकर बनाया गया था दबाव

‘बिग बॉस 16’ में नजर आने के बाद अंकित गुप्ता ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपने साथ हुए इस बुरे अनुभव का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि कुछ निर्माताओं ने उनसे कहा था कि आज के कई बड़े सितारे समझौता करने के बाद ही इस इंडस्ट्री में आगे बढ़ पाए हैं और उनमें से ज्यादातर लोगों को उन्होंने ही काम दिया है।

अंकित ने बताया, “बहुत सारे लोग थे जो चाहते थे कि मैं समझौता कर लूं। उनका कहना होता था कि इंडस्ट्री में ऐसे काम नहीं मिलता है। इस दौरान उन्होंने कई बड़े नाम लिए और कहा कि हमने इन लोगों को मौका दिया है। तब मैंने साफ कह दिया था कि नहीं, मैं उन लड़कों की तरह नहीं हूं और मैं ऐसा बिल्कुल नहीं कर सकता।”

अंकित ने सुनाई आपबीती, बोले मैं हैरान रह गया था

अंकित गुप्ता ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए बताया कि वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ बहुत ही गलत तरीके से बात की थी। उन्होंने कहा, “उन्होंने मुझसे अश्लील बातें कीं और मेरे निजी अंग को छूने की इजाजत मांगी। तभी वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि ठीक है, आप यह नहीं करना चाहते, लेकिन कम से कम मुझे इसे ऊपर से ही छूने दो। उनकी बातें सुनकर मैं हैरान रह गया था कि यह सब क्या हो रहा है, लेकिन मैंने किसी भी तरह का समझौता नहीं किया।”

गौरतलब है कि अंकित गुप्ता आज टीवी के जानेमाने कलाकारों में से एक हैं। उन्हें मशहूर सीरियल ‘उडारियां’ से घरघर में खास पहचान मिली और ‘बिग बॉस 16’ में भी दर्शकों ने उनके शांत और सुलझे हुए अंदाज को काफी पसंद किया था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply