सोनभद्र में विजयगढ़ का किला घूमने आए 10 लोगों को भारी पड़ गया। दरअसल किला घूमने के बाद वापस जाते समय रात हो गई। जिसकी वजह से वह जंगल में रास्ता भटक गए। यहां तक कि मोबाइल भी बंद हो गया। हालांकि गनीमत यही रही कि कि पुलिस समय से पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

यूपी के सोनभद्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सोमवार को विजयगढ़ का किला घूमने आए 10 लोगों को भारी पड़ गया। दरअसल किला घूमने के बाद वापस जाते समय रात हो गई। जिसकी वजह से वह जंगल में रास्ता भटक गए। यहां तक कि मोबाइल भी बंद हो गया। चारों तरफ सन्नाटा था। हालांकि गनीमत यही रही कि कि पुलिस समय से पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। ये रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 6 से 8 घंटे तक चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में यह रेस्क्यू अभियान चलाया गया। मंगलवार रात करीब 8:20 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि वाराणसी और मिर्जापुर से आए 10 श्रद्धालु विजयगढ़ किला स्थित मजार पर दर्शन के लिए गए थे, लेकिन लौटते समय किले के पीछे जंगल के रास्ते में भटक गए।
सूचना मिलते ही थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस और पीआरवी 8507 की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। कॉल करने वाले का मोबाइल स्विच ऑफ हो जाने से तलाश और चुनौतीपूर्ण हो गई। ऐसे में पुलिस टीम ने घने जंगल में टॉर्च, सीटी और लाउडस्पीकर के सहारे खोजबीन जारी रखी। कठिन परिस्थितियों में कई घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। सभी सुरक्षित ढूंढकर बाहर निकाल लिया। सभी टूरिस्टों ने सोनभद्र पुलिस के प्रति आभार जताया।
वहीं इस अभियान में थाना प्रभारी विनोद यादव, चौकी प्रभारी विजयगढ़ किला मनोज कुमार सिंह समेत पुलिस टीम और पीआरवी कर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जंगल या अपरिचित स्थानों पर जाते समय स्थानीय लोगों से मार्गदर्शन अवश्य लें और समूह से अलग न हों, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।



