DharamIndiaTrending

अधिक मास में क्या करना सही और क्या नहीं? इन बातों का रखें ध्यान

अधिकमास में किया गया स्नान-दान जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट कर देता है. इस माह में किए गए जप, तप दस गुना फल देते हैं, लेकिन इस दौरान कुछ खास नियमों का पालन करना चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं कि अधिक मास में क्या करना सही है और क्या नहीं?
अधिक मास में क्या करना सही और क्या नहीं? इन बातों का रखें ध्यान
Adhik Maas 2026 Ke Niyam: साल 2026 के हिंदू कैलेंडर यानी हिंदी पंचांग में एक अतिरिक्त मास जुड़ा है. जिसे हम अधिक मास या पुरुषोत्तम मास कहते हैं. ये माह भगवान विष्णु को समर्पित है. अधिक मास आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है. हर तीन साल में अधिक मास पड़ता है. हिंदी पंचांग सूर्य और चंद्रमा की गणना पर आधारित है. चंद्र वर्ष 354 और सौर वर्ष 365 दिन दिन का होता है. इन दोनों के बीच हर साल लगभग 11 दिनों का अंतर आता है. तीन साल में यह अंतर लगभग एक महीने (33 दिन) का हो जाता है.

इसी अंतर को पाटने और ऋतुओं का संतुलन बनाए रखने के लिए हर तीसरे साल अधिक मास पड़ता है. अधिकमास में तीर्थ यात्रा और पवित्र नदियों में स्नान करने की पंरपरा सदियों से चली आ रही है. अधिक मास में किया गया स्नान-दान जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट कर देता है. इस माह में किए गए जप, तप दस गुना फल देते हैं, लेकिन इस दौरान कुछ खास नियमों का पालन करना चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं कि अधिक मास में क्या करना सही है और क्या नहीं?

अधिक मास 2026 कब से शुरू होगा?
  • पंचांग के अनुसार, इस साल ज्येष्ठ का महीना अधिक मास होगा. इसकी शुरुआत 17 मई 2026, दिन रविवार से होगी.
  • वहीं, इसका समापन 15 जून को होगा.

अधिक मास में क्या करें?

अधिक मास में पूरे महीने ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें. इस महीने विष्णु सहस्रनाम या पुरुष सूक्त का पाठ करें. विष्णु सहस्रनाम या पुरुष सूक्त का पाठ बेहद कल्याणकारी होता है. इस महीने में क्षमता के अनुसार अनाज, जल, वस्त्र और दीपदान करें. इस माह में कांसे के बर्तन में मालपुए रखकर दान करना शुभ होता है. पवित्र नदी में स्नान करें. अगर ये संभव न हो तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें. श्रीमद्भागवत कथा या गीता का पाठ कर करें या सुने.

अधिक मास में शादी, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन, जनेऊ संस्कार और नए घर का निर्माण शुरू न करें. नया कारोबार शुरू न करें. गाड़ी या प्लॉट खरीदने से बचें. लहसुन, प्याज, मांस और मदिरा का सेवन न करें. किसी का अपमान न करें. झूठ न बोलें. वाद-विवाद न करें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply