उत्तर प्रदेश में योगी सरकार शासन को अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी पहल के तहत समाज कल्याण विभाग की 14566 हेल्पलाइन पीड़ितों के लिए एक सशक्त माध्यम साबित हो रही है

ताजा आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 553 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनका विभाग ने रिकॉर्ड समय में शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया है। यह हेल्पलाइन न केवल पीड़ितों को त्वरित राहत दे रही है, बल्कि प्रदेश में पारदर्शी और जिम्मेदार प्रशासन की पहचान भी बन गई है। समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच हेल्पलाइन पर कुल 628 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 75 शिकायतें दोबारा (duplicate) दर्ज पाई गईं, जिन्हें छंटनी के बाद हटा दिया गया


