IndiaTrendingUttar Pradesh

खुद को मृत दिखाने के लिए बर्खास्त सिपाही ने भिखारी को जिं/दा जलाया, पास में छोड़ा अपना ID कार्ड… पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

hathras news to fake his own death a dismissed constable burned a beggar alive

 उत्तर प्रदेश पुलिस के एक बर्खास्त सिपाही को हाथरस जिले में एक भिखारी की हत्या कर शव को जलाकर अपनी मौत का झूठा नाटक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 12 मार्च को उत्तर..

 उत्तर प्रदेश पुलिस के एक बर्खास्त सिपाही को हाथरस जिले में एक भिखारी की हत्या कर शव को जलाकर अपनी मौत का झूठा नाटक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 12 मार्च को उत्तर पूर्वी रेलवे के हाथरस रोड हॉल्ट के पास एक टिन शेड में घटी, जहां से एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का झुलसा हुआ शव बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, आपराधिक गतिविधियों के कारण पहले ही सेवा से बर्खास्त किए गए रामवीर सिंह (55) ने भिखारी की कथित तौर पर हत्या कर शव को आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी ने अधिकारियों को गुमराह करने के लिए शव के पास अपना पहचान पत्र और सामान भी रख दिया ताकि उसकी मौत का झूठा दावा सही साबित हो सके।

हाथरस शहर के राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच के दौरान पुलिस ने साजिश का खुलासा करते हुए 14 अप्रैल को मैनपुरी जिले के किशनी इलाके के निवासी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हाथरस शहर जीआरपी थाना प्रभारी सुयश सिंह ने बताया कि आरोपी ने खुद को मृत दिखाने के इरादे से अपराध को अंजाम दिया था लेकिन जांच के दौरान सच्चाई सामने आ गई। उन्होंने बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह अपनी मौत का नाटक क्यों करना चाहता था।

अधिकारी ने बताया कि वह (आरोपी पुलिसकर्मी) आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ फिरोजाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, हरदोई, मैनपुरी और बदायूं सहित कई जिलों में अपहरण, हत्या, लूट व धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोपों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अपराध करते समय जलने की चोटें भी आईं। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुनिश्चित करने और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply