BusinessIndiaTrending

होर्मुज खुलते ही तेल भयंकर सस्ता हुआ, अब सोने-चांदी का क्या होगा, गिरेगी कीमत या चढ़ेगा भाव ?

   ईरान की ओर से होर्मुज को पूरी तरह से खोलने का ऐलान किया गया. इस ऐलान के बाद ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत भयंकर रूप से गिर गई. तेल की कीमत में आई गिरावट के साथ ही सोने में हलचल मचने लगी है.
Gold Rate: होर्मुज खुलते ही तेल भयंकर सस्ता हुआ, अब सोने-चांदी का क्या होगा, गिरेगी कीमत या चढ़ेगा भाव ?

Satya Report:  अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच बीते 49 दिनों से बंद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोल दिया गया. ईरान की ओर से होर्मुज को पूरी तरह से खोलने का ऐलान किया गया. इस ऐलान के साथ ही ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत भयंकर रूप से गिर गई. इधर ऐलान हुआ और उधर कच्चे तेल की कीमत में 11 डॉलर की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. कच्चे तेल के दाम 83 से 85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.  जहां कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट आई तो वहीं दूसरी ओर लोगों का ध्यान अब सोने की ओर गया है. तेल गिरते ही सोने की चमक लौट आई है. 17 अप्रैल को ईरान की ओर से होर्मुज खोलने के फैसले के साथ MCX पर गोल्ड की कीमतें 1.27 फीसदी चढ़ गई. सोना 2000 रुपये तक चढ़ गया. रात 8 बजे MCX पर गोल्ड की कीमत 1,55,114 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है.

 होर्मुज खुलने के बाद सोना सस्ता होगा या महंगा ? 

होर्मुज खुलते ही ऊर्जा संकट पर लगाम लगेगा. इसके खुलने से वैश्विक ऊर्जा संकट का खतरा कम होगा. तेल की कीमतों में गिरावट आएगी. वहीं सप्लाई तेल फिर से स्थापित होगा. तेल के दाम गिरने से सोने की मांग में तेजी आ सकती है. तेल के दाम गिरने से महंगाई का खतरा कम होगा. केंद्रीय बैंकों की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी का संभावना घटेगी. ऐसे में निवेशकों का रूख सेफ हैवन सोने की ओर मुड़ सकता है. सोने की मांग में तेजी से दाम में भी तेजी लौट जाएगी. यानी आने वाले दिनों में सोने की कीमत में फिर से बढ़ोतरी दिख सकती है. .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply