राशिचक्र में 3 ऐसी राशियां हैं जिनके लिए हनुमान जी इष्ट देव की तरह माने जाते हैं। ये राशियां अगर हनुमान जी की पूजा करती हैं तो उनका आशीर्वाद इन्हें बहुत जल्द प्राप्त होता है। इसके साथ ही इन तीनों राशियों को हनुमान जी की पूजा से बल, बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति भी होती है।
मेष राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल ग्रह हैं। हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह के शुभ फल आपको प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही मेष वालों को हनुमान जी की पूजा से साहस और मानसिक शांति की भी प्राप्ति होती है। बजरंग बली की आराधना करने से इनके काम बहुत जल्दी बनने लगते हैं।
वृश्चिक राशि: ये भी मंगल ग्रह की राशि है इसलिए इनको भी हनुमान जी की पूजा से बहुत अधिक लाभ प्राप्त होते हैं। हनुमत कृपा से ये शत्रुओं पर विजय प्राप्त करते हैं और जीवन में संघर्षों का सामना इनको नहीं करना पड़ता है।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि के साथ हनुमान जी का विशेष संबंध है। हनुमान जी की पूजा करने से इनको शनि देव और बजरंगबली दोनों का ही आशीर्वाद प्राप्त होता है। हनुमान जी की कृपा से करियर में ऊंचाइयां और धन लाभ की इनको प्राप्ति होती है।