Satya Report: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में बुधवार को एक युवती की हत्या की खबर ने सबको चौंका दिया। आईआरएस ऑफिसर की 22 वर्षीय इंजीनियरिंग स्नातक और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही बेटी की उनके घर में हत्या कर दी गई। भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी की बेटी की मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गला घोंटने से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था और फिर मोबाइल फोन चार्जर के केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद बिल्कुल इत्मीनान से सड़क पर जाता दिखा आरोपी राहुल।

देखें वीडियो
पूर्व घरेलू सहायक हुआ गिरफ्तार .
इस मामले में द्वारका इलाके के एक होटल से आईआरएस ऑफिसर के घर में काम करने वाले 19 वर्षीय पूर्व घरेलू नौकर राहुल को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक उसे एक महीने से अधिक समय पहले घर से निकाल दिया गया था क्योंकि वह अन्य नौकरों से पैसे उधार लेता था और उन्हें नहीं चुकाता था। इस शिकायत के बाद ही उसे घर से निकाल दिया गया था। हत्या की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी, जिसके बाद उसे स्थानीय होटल से गिरफ्तार किया गया।
जानें घटना की पूरी टाइमलाइन
- घटना की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी राहुल के बारे में कुछ चौंकाने वाली जानकारी मिली। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म और हत्या करने से कुछ घंटे पहले राहुल ने कथित तौर पर अलवर स्थित अपने गांव में एक अन्य महिला का भी बलात्कार किया था।
- अलवर की पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी थी, जिसमें बताया गया है कि राहुल उसके पति का मित्र था और वे अक्सर साथ में लूडो खेलते थे। पीड़िता का परिवार पहले अलवर की पीड़िता के घर में किराएदार के रूप में रहता था और दोनों परिवारों के बीच पहले से ही संबंध थे।
- अलवर में बलात्कार की घटना को अ्ंजाम देने के बाद राहुल दिल्ली चला गया, जहां उसने दूसरी हत्या की और हत्या से पहले युवती का बलात्कार किया।
- पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे का मकसद अभी भी जांच के अधीन है। अधिकारी फिलहाल इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या नौकरी से निकाले जाने के बाद पैदा हुई नाराजगी ने इस हमले में कोई भूमिका निभाई हो सकती है।
- दिल्ली में हुई हत्या के संभावित मकसद के बारे में संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने कहा, “अगर आप घटना के पीछे के मकसद के बारे में पूछ रहे हैं, तो उसने कल ही अलवर में इसी तरह का एक और अपराध किया था। संभव है कि उसकी इस तरह की आपराधिक मानसिकता हो, जिसकी पुष्टि पूछताछ के दौरान और भी स्पष्ट हो जाएगी।
- उन्होंने आगे कहा, “इसके अलावा, चूंकि उसे इस घर से निकाल दिया गया था, इसलिए बदले की भावना या नाराजगी भी एक कारण हो सकती है। हालांकि, इन सभी बातों की पुष्टि विस्तृत पूछताछ के बाद ही होगी, जो अभी तक नहीं हुई है।”



