Business

क्या चुनाव के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम! कोटक की इस रिपोर्ट ने किया दावा

Satya Report: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जो आम आदमी की जेब पर भारी पड़ सकता है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities की रिपोर्ट के मुताबिक, विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद ईंधन की कीमतों में 25-28 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हो सकती है. कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेजी और सरकार व रिफाइनिंग कंपनियों पर बढ़ते बोझ के चलते यह फैसला टलना मुश्किल माना जा रहा है. अगर ऐसा होता है, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकती हैं.

क्या चुनाव के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम! कोटक की इस रिपोर्ट ने किया दावा
क्या चुनाव के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम! कोटक की इस रिपोर्ट ने किया दावा

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें चुनावों के बाद तेज़ी से बढ़ सकती हैं. Kotak Institutional Equities की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा हालात में 25-28 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी जरूरी हो सकती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कच्चे तेल की कीमतें करीब $120 प्रति बैरल के स्तर पर बनी हुई हैं, जिससे तेल कंपनियों और सरकार पर भारी वित्तीय दबाव पड़ रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी तेल कंपनियां हर महीने करीब 27,000 करोड़ रुपये का नुकसान झेल रही हैं. यह स्थिति लंबे समय तक जारी नहीं रह सकती. फिलहाल सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में ₹10 प्रति लीटर की कटौती और विंडफॉल टैक्स जैसे कदम उठाए हैं, लेकिन ये केवल अस्थायी राहत हैं, स्थायी समाधान नहीं.

कच्चे तेल के दाम पर युद्ध का असर

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के पीछे वैश्विक कारण भी अहम हैं. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और खासतौर पर Strait of Hormuz में बाधाएं सप्लाई पर असर डाल रही हैं. यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं. भारत पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है. हालांकि कच्चे तेल के आयात में 13-15% की कमी आई है, लेकिन महंगे दामों की वजह से कुल आयात बिल रोजाना $190-210 मिलियन तक बढ़ गया है. इससे साफ है कि कीमतों में बढ़ोतरी का असर मात्रा से ज्यादा भारी पड़ रहा है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कीमतों में बढ़ोतरी एक झटके में नहीं होगी, बल्कि धीरे-धीरे लागू की जा सकती है, ताकि महंगाई पर अचानक दबाव न पड़े. हालांकि, इसका असर आम लोगों की जेब पर जरूर पड़ेगा. अगर 25-28 प्रति लीटर की बढ़ोतरी होती है, तो देश के बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत ₹120 प्रति लीटर के करीब पहुंच सकती है. इसका असर सिर्फ ईंधन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स, और रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

यह भी पढे़ं- .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply