CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

बेटी के अफेयर से नाराज पिता ने झाड़फूंक के बहाने बेटी को उतारा मौत के घाट, तेजाब से जलाकर पुलिस को किया गुमराह

Satya Report: लखनऊ में पिता ने दोस्त के साथ मिलकर अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. पहचान छुपाने के लिए चेहरे को जलाया और शव को नहर किनारे फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी पिता और उसके साथी को गिरफ्तार किया

बेटी के अफेयर से नाराज पिता ने झाड़फूंक के बहाने बेटी को उतारा मौत के घाट, तेजाब से जलाकर पुलिस को किया गुमराह

लखनऊ पुलिस ने 16 साल की एक नाबालिक लड़की की हत्या के मामले में एक सनसनीखेज खुलासा किया है. लखनऊ पुलिस के मुताबिक, नाबालिग बेटी के पिता ने ही दोस्त के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतारा और पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पिता विजय चौबे ने पुलिस से कहा- ‘बेटी के प्रेम प्रंसग से वो परेशान था. उसे बार-बार किराए का मकान बदलना पड़ा था. सामाजिक बदनामी भी हो रही थी.’

1 साल पहले बॉयफ्रेंड के साथ भागी थी लड़की

अगस्त 2025 में बेटी अपने प्रेमी के साथ लापता हो गई. हालांकि पुलिस की मदद से उसे बरामद किया गया और प्रेमी को जेल भेज दिया गया था, लेकिन नवंबर 2025 में जेल से छूटने के बाद भी बेटी अपने प्रेमी से बात करने लगी. बार-बार समझाने पर भी बेटी समझने को तैयार नहीं हुई. जिसके बाद पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक प्लान बनाया और बेटी को बाराबंकी में झाड़-फूंक के बहाने ले गया और वहां पर उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं हत्या करने के बाद चेहरे को तेजाब से जलने का प्रयास भी किया, ताकि बॉडी की पहचान ना हो पाए. इसके बाद पिता ने ही खुद अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट आईजीआरएस पर दर्ज कराया, जिसके बाद लखनऊ पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. .

बेटी की हत्या में दोस्त ने भी दिया था साथ

DCP पूर्वी दीक्षा शर्मा ने बताया कि 16 अप्रैल को धावा के चिनहट निवासी विजय कुमार चौबे ने IGRS के जरिए अपनी बेटी वंदना चौबे (16 वर्ष) के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल और संदिग्धों से पूछताछ की, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ. जांच में सामने आया कि विजय कुमार चौबे ने अपने दोस्त अब्दुल मन्नान के साथ मिलकर बेटी की हत्या की साजिश रची थी.

तेजाब डालकर पहचान मिटाने की कोशिश 

लखनऊ पुलिस ने बताया कि विजय और उसके दोस्त अब्दुल मन्नान ने 13 अप्रैल को किराए पर कार ली और बेटी को झाड़-फूंक कराने के बहाने घर से बाहर ले गया. रास्ते में एक ढाबे पर रुकने के बाद देर रात बाराबंकी के कुर्सी रोड पहुंचे, जहां सुनसान जगह पर कार के अंदर सो रही बेटी का गला घोंट दिया.

DCP ने बताया कि बेटी के विरोध करने पर भी दोनों आरोपी नहीं रुके और तब तक गला दबाते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. हत्या सुनिश्चित होने के बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया. इसके बाद शव को शारदा नहर में फेंकने की कोशिश की, लेकिन सड़क पर वाहन आते देख घबरा गया और मौके से फरार हो गए. वहीं किसी को शक ना हो इसलिए बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी आईजीआरएस के माध्यम से दर्ज करवा ली. आरोपी पिता ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह बेटी के व्यवहार से परेशान था और सामाजिक बदनामी के डर से उसने यह कदम उठाया. पुलिस ने आरोपी पिता विजय कुमार चौबे (34) और उसके साथी अब्दुल मन्नान (45) को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply