Satya Report: Samsung Galaxy S25 मार्केट में उपलब्ध सबसे बेहतरीन फोन में से एक कहा जा सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो Galaxy एक्सपीरियंस करना चाहते हैं. इस डिवाइस में बढ़िया कैमरा, दमदार प्रोसेसर दिया गया है, अगर आप भी S25 के सस्ते होने का इंतजार कर रहे थे तो आपके पास अब इस फोन को 11000 रुपए सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है. ये फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपए सस्ते में Amazon पर बेचा जा रहा है, वैसे तो ये फोन आपको Flipkart पर भी मिल जाएगा लेकिन फ्लिपकार्ट पर फिलहाल ये फोन अमेजन की तुलना ज्यादा कीमत पर मिल रहा है.

Samsung Galaxy S25 Price Amazon
इस हैंडसेट के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन पर 69,999 रुपए में बेचा जा रहा है, ये वेरिएंट 80,999 रुपए में लॉन्च किया गया था. इस फोन को मिंट, Icyblue और Navy तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. ये फोन आपको लॉन्च प्राइस से 11000 रुपए सस्ते में अमेजन पर मिल जाएगा. .
Samsung Galaxy S25 Price Flipkart
इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के 12/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर 74999 रुपए में बेचा जा रहा है, जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया है कि इस वेरिएंट को 80999 रुपए में उतारा गया था. इस हिसाब से देखा जाए तो ये फोन फ्लिपकार्ट पर आपको लॉन्च प्राइस से 6000 रुपए सस्ते में मिल जाएगा. मुकाबले की बात करें तो इस फोन की टक्कर OPPO Find X9, Google Pixel 10 और OPPO Reno15 Pro 5G जैसे स्मार्टफोन्स से होती है.
(फोटो- फ्लिपकार्ट/अमेजन)
Samsung Galaxy S25 Specifications
- डिस्प्ले: इस फोन में 6.2 इंच एमोलेड डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.
- चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस डिवाइस में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.
- बैटरी: इस डिवाइस में 4000mAh की बैटरी है, जो 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.
- कैमरा: S25 में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है, OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, साथ में 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.
–



