Satya Report: iPhone 17 के सफल लॉन्च के बाद, Apple अब iPhone 18 Series के साथ धूम मचाने की तैयार में है. इस सीरीज में iPhone 18, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro को उतारा जा सकता है. इसमें एक और मॉडल होगा जिसका नाम iPhone Air 2 होगा. इसके अलावा रिपोर्ट्स इस ओर भी इशारा करती हैं कि कंपनी एक फोल्डेबल आईफोनपर भी काम कर रही है. अगर आप भी आईफोन 18 के लॉन्च के बाद इसे खरीदने का मूड बनाए बैठे हैं तो आपको निराशा हाथ लग सकती है क्योंकि इस हैंडसेट में कुछ फीचर्स को कम करने की योजना बनाई जा रही है.

इस डाउनग्रेड के पीछे मुख्य मकसद क्या है? हर किसी को ये सवाल खटक रहा है और इसका सीधा सा जवाब जो मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए सामने आ रहा है वो ये है कि कंपनी चाहती है कि भले ही कंपोनेंट्स की कीमतें बढ़ती रहें, फिर भी कीमत स्थिर बनी रहे.
iPhone 18 Display में हो सकता है बदलाव
इस फोन के कुछ हिस्सों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, उनमें से एक है डिस्प्ले. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में पिछले साल आए iPhone 17 के मुकाबले थोड़ी कम क्वालिटी वाली स्क्रीन के साथ दी जा सकती है. इसका मतलब यह नहीं है कि हर पहलू में कोई बड़ा डाउनग्रेड होगा, बल्कि कुछ छोटे-मोटे बदलावों की उम्मीद है.
रिफ्रेश रेट की बात करें तो, इसमें किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा लेकिन कंपनी ब्राइटनेस लेवल को कम कर सकती है. याद दिला दें कि आईफोन 17 में पहले से ही काफी ज्यादा पीक ब्राइटनेस मिलती है, इसलिए हो सकता है कि थोड़ी-बहुत कमी से रोजमर्रा के इस्तेमाल पर कोई फर्क न पड़े. .
परफॉर्मेंस में बदलाव
परफॉर्मेंस उन मुख्य पहलुओं में से एक है जिसमें Apple शायद पीछे रह जाए और यह बात कुछ अजीब सी लगती है. यह बदलाव शायद Apple के उन फैन्स को पसंद न आए जो मुख्य रूप से आईफोन को इसकी परफॉर्मेंस की वजह से ही खरीदते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोजमर्रा के कामों में शायद यह बदलाव ज्यादा नजर न आए, लेकिन गेमिंग या मल्टीटास्किंग के दौरान परफॉर्मेंस पर इसका असर महसूस हो सकता है. यह फर्क मुख्य रूप से GPU कोर की संख्या में दिखाई दे सकता है.
–



