Satya Report: OpenAI ने GPT 5.5 को यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया है जिसका इंटरनल कोडनेम Spud था. ये मॉडल कंपनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी Anthropic के लेटेस्ट मॉडल को पेश करने के ठीक एक हफ्ते बाद रिलीज किया है. इस नए मॉडल को लेकर कंपनी का कहना है कि ये एक तेज और ज्यादा काबिल (कैपेबल) मॉडल है, जो कम से कम इनपुट के साथ मुश्किल, कई स्टेप वाले कामों को संभाल सकता है. इसमें ऑफिस के काम, कोडिंग और शुरुआती साइंटिफिक रिसर्च में सबसे बड़े सुधार देखने को मिले हैं. इस रिलीज से एक बात तो साफ है कि AI की दौड़ कितनी तेजी से आगे बढ़ रही है.

GPT-5.5 क्या है?
OpenAI के को-फ़ाउंडर ग्रेग ब्रॉकमैन ने पत्रकारों से बात करते हुए इस नए मॉडल के बारे में बताया कि यह एक छोटा-मोटा अपग्रेड नहीं है, बल्कि असल में एक बड़ा कदम है. यह ज्यादा एजेंटिक और कंप्यूटिंग की दिशा में एक बड़ा कदम है. ओपनएआई का कहना है कि सबसे बड़े सुधार कोडिंग, आम ऑफिस के कामों और शुरुआती दौर की वैज्ञानिक रिसर्च में देखने को मिलते हैं. ये सभी ऐसे क्षेत्र हैं जहां जानकारी के लंबे हिस्सों पर तर्क-वितर्क करने और लंबे समय तक लगातार काम करने की जरूरत होती है. कंपनी के मुताबिक, जिन टीमों को इसका शुरुआती एक्सेस मिला था, उन्होंने बताया कि वह हजारों और डॉक्यूमेंट्स की समीक्षा कर पाए, जल्दी से लिखे गए कोड में गलतियां पकड़ पाए और हर हफ्ते 10 घंटे तक का काम बचा पाए.
GPT-5.5 vs GPT-5.4
पिछले मॉडल GPT-5.4 के मुकाबले, यह नया मॉडल कम टोकन में ज्यादा तेजी से और सटीक तरीके से सोचता है. क्षमताओं में इतनी बड़ी छलांग के बावजूद, OpenAI का कहना है कि असल दुनिया में इसकी रिस्पॉन्स स्पीड GPT-5.4 के बराबर ही बनी हुई है. यह मॉडल कई चरणों वाले कामों को भी यूजर की बहुत कम मदद के बिना ही पूरा कर सकता है, यह अपनी रणनीति खुद बनाता है, टूल्स का इस्तेमाल करता है, अपने काम की खुद जांच करता है और फाइनल रिजल्ट तक पहुंचने की दिशा में आगे बढ़ता है.
कौन कर सकता है इस्तेमाल?
पेड सब्सक्राइबर्स GPT-5.5 का इस्तेमाल ChatGPT और Codex के जरिए कर पाएंगे. API एक्सेस जल्द ही आने वाला है; जैसे ही OpenAI सिस्टम में साइबर सुरक्षा से जुड़े कुछ और सुरक्षा उपाय जोड़ना पूरा कर लेगा, यह उपलब्ध हो जाएगा.
– .



