Satya Report: सीनियर सिटीजन्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Bank of Baroda ने BoB सीनियर सिटिजन विशेष सम्मान नाम से एक प्रीमियम सेविंग अकाउंट लॉन्च किया है. इस अकाउंट का उद्देश्य बुजुर्ग ग्राहकों को आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बैंकिंग अनुभव देना है. खास बात यह है कि ग्राहकों को बार-बार बैंक शाखा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि अधिकतर सेवाएं घर बैठे मिलेंगी. हेल्थकेयर सुविधाओं से लेकर डोरस्टेप बैंकिंग तक, यह अकाउंट सीनियर सिटिजन्स को आर्थिक और दैनिक जीवन में बड़ी राहत देने के लिए डिजाइन किया गया है.

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंकिंग को आसान और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक अहम कदम उठाया है. बैंक ने BoB सीनियर सिटिजन विशेष सम्मान नाम से प्रीमियम सेविंग अकाउंट लॉन्च किया है, जो खास तौर पर बुजुर्ग ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यह अकाउंट उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जो 1 लाख रुपये का मासिक औसत बैलेंस (MAB) बनाए रखते हैं.
मिलेंगी ये सुविधाएं
इस अकाउंट की सबसे बड़ी खासियत है डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, जिसके तहत ग्राहकों को हर महीने दो बार मुफ्त सेवा दी जाएगी. इससे वरिष्ठ नागरिकों को बैंक शाखा जाने की जरूरत काफी हद तक कम हो जाएगी और वे घर बैठे ही अपने जरूरी बैंकिंग काम निपटा सकेंगे. इसके अलावा, इस प्रीमियम अकाउंट में हेल्थकेयर से जुड़े कई लाभ भी शामिल हैं. ग्राहकों को डॉक्टर से मुफ्त ऑनलाइन सलाह, दवाइयों और मेडिकल जांच पर छूट जैसी सुविधाएं मिलेंगी. यह फीचर बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है. .
अकाउंट के साथ BOB Bhoomi RuPay Select डेबिट कार्ड भी मुफ्त दिया जाएगा. इस कार्ड के जरिए ग्राहकों को एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, फ्री हेल्थ चेकअप, जिम, स्पा, सैलून सेवाएं, गोल्फ और OTT सब्सक्रिप्शन जैसे प्रीमियम लाभ मिलेंगे. ग्राहकों को रिवर्स मॉर्गेज लोन पर 50% तक प्रोसेसिंग फीस में छूट, लॉकर चार्ज पर 20% की छूट और NEFT-RTGS ट्रांजैक्शन मुफ्त मिलेंगे. IMPS ट्रांजैक्शन पर भी 50% तक छूट दी जाएगी.
–



