Cricket

MI vs CSK: वानखेड़े में भी नहीं दिखे धोनी-रोहित, 15 साल में पहली बार हुआ ऐसा; सीएसके-एमआई फैंस को लगा सदमा!

Satya Report:

MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से एमएस धोनी और मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा इस मुकाबले का हिस्सा नहीं है। इसी के साथ 15 साल में ऐसा पहली बार है जब MI vs CSK का मैच हो और रोहित या धोनी में से कोई भी खिलाड़ी इस मुकाबले को न खेल रहा हो।

MI vs CSK: वानखेड़े में भी नहीं दिखे धोनी-रोहित, 15 साल में पहली बार हुआ ऐसा; सीएसके-एमआई फैंस को लगा सदमा!
MI vs CSK: वानखेड़े में भी नहीं दिखे धोनी-रोहित, 15 साल में पहली बार हुआ ऐसा; सीएसके-एमआई फैंस को लगा सदमा!

MI vs CSK: आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सीएसके और एमआई फैंस को बेसब्री से अपने-अपने हीरो की वापसी का इंतजार था लेकिन फैंस की इस उम्मीद को करारा झटका लगा है। .

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से एमएस धोनी और मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा इस मुकाबले का हिस्सा नहीं है। इसी के साथ 15 साल में ऐसा पहली बार है जब MI vs CSK का मैच हो और रोहित या धोनी में से कोई भी खिलाड़ी इस मुकाबले को न खेल रहा हो।

MI vs CSK मैच में धोनी नहीं खेल रहे

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं। सीएसके मैनेजमेंट ने इस सीजन के शुरु होने से पहले ही धोनी के बारे में अपडेट जारी करते हुए कहा था कि वो आईपीएल 2026 में शुरुआती दो हफ्ते पिंडली की चोट का कारण नहीं खेल पाएंगे। आईपीएल को शुरु हुए तीन हफ्ते से ज्यादा का वक्त हो गया है पर धोनी की अभी तक टीम में वापसी नहीं हुई है।

एमएस धोनी नेट्स में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस करते तो नजर आते हैं लेकिन अभी तक सीजन के किसी भी मुकाबले में मैदान पर नहीं दिखे हैं। धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके टीम का हाल बेहाल हो गया है। पॉइंट्स टेबल पर चेन्नई 4 अंक और -0.780 नेट रनरेट के साथ 8वें स्थान पर है।

वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में हैमस्ट्रिंग की समस्या हो गई थी। जिसके बाद वो बीच मैच से ही रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए। तब से रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए 3 मुकाबले गंवा दिए हैं। वानखेड़े स्टेडियम में फैंस को उम्मीद थी रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेंगे पर रोहित का नाम प्लेइंग XI की लिस्ट में नहीं था।

MI vs CSK: मुंबई-चेन्नई की प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply