Satya Report: अप्रैल के आखिरी शुक्रवार को बॉलीवुड की नई फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ रिलीज हुई है, जिसमें अविनाश तिवारी और मेधा शंकर हैं। हालांकि, फिल्म के ओपनिंग डे का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के आगे फीका पड़ गया, जो पिछले कुछ दिनों से कमाई के मामले में आगे रही है। प्रशांत झा द्वारा निर्देशित ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ अविनाश और मेधा की साथ में पहली फिल्म है। ये नई जोड़ी बॉाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। वहीं दूसरी ओर ‘भूत बंगला’ अपने पहले हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रही।

गिन्नी वेड्स सन्नी 2 का पहेल दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने ओपनिंग डे पर 1,199 शो में सिर्फ 30 लाख रुपये की कमाई की, जिसमें दर्शकों की मौजूदगी 8% रही। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म में रात के शो में सबसे ज्यादा 9.31% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जिसके बाद शाम के शो में 8.69%, दोपहर के शो में 5.62% और सुबह के शो में 3.69% ऑक्यूपेंसी रही। ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ साल 2020 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सन्नी’ का सीक्वल है, जिसमें यामी गौतम और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में थे।
गिन्नी वेड्स सन्नी 2 की कास्ट
प्रशांत झा द्वारा लिखित और निर्देशित ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ में अविनाश और मेधा के अलावा, सुधीर पांडे, लिलेट दुबे और गोविंद नामदेव भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अविनाश तिवारी की फिल्म ‘लैला मजनू’, जो अपनी पहली रिलीज के समय फ्लॉप रही थी। इसने भी 2018 में रिलीज होने पर अपने ओपनिंग डे पर 30 लाख कमाए थे। इसके उलट मेधा शंकर की पिछली रिलीज ’12th Fail’ ने 2024 में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.10 करोड़ की ओपनिंग की थी।
क्या गिन्नी वेड्स सन्नी 2 अपनी लागत वसूल कर पाएगी?
इतनी धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म के लिए अपनी लागत वसूल करना मुश्किल होता है, लेकिन कई फिल्मों ने धीमी शुरुआत के बाद भी अपनी किस्मत बदली है। इसमें ‘द केरल स्टोरी’, ‘कश्मीर फाइल्स’ और ’12th Fail’ शामिल हैं, लेकिन इन सभी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा थी। ऐसी चर्चा न होने पर फिल्म को सिर्फ दर्शकों की अच्छी राय ही बचा सकती है, जो कि अच्छे रिव्यू से बनती है। हालांकि, ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ इस मामले में भी नाकाम रही है।
ये भी पढे़ं



