CricketIndia

टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका के साथ सीरीज खेलेगी बांग्लादेश की टीम, स्क्वॉड का हुआ ऐलान

Satya Report: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ होने वाली घरेलू टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश महिला टीम का ऐलान कर दिया है। इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद बोर्ड ने टीम में एक अहम बदलाव करते हुए एक नए खिलाड़ी को मौका दिया है। टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान किया है।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका के साथ सीरीज खेलेगी बांग्लादेश की टीम, स्क्वॉड का हुआ ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका के साथ सीरीज खेलेगी बांग्लादेश की टीम, स्क्वॉड का हुआ ऐलान

निगार सुल्ताना करेंगी बांग्लादेश की कप्तानी

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में निगार सुल्ताना ही बांग्लादेश टीम की कप्तानी करती रहेंगी। उन्होंने इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज और नेपाल में हुए 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में भी टीम का नेतृत्व किया था। जबकि नाहिदा अख्तर उप कप्तान की भूमिका निभाएंगी। वहीं नाहिदा अगर पहले टी20 मैच में खेलती हैं, तो यह उनके करियर का 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच होगा, जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

वनडे सीरीज में श्रीलंका ने मारी थी बाजी

चमारी अट्टापट्टू की कप्तानी में श्रीलंका महिला टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज की शुरुआत में बांग्लादेश ने पहला वनडे मैच जीता, लेकिन श्रीलंका ने जोरदार वापसी करते हुए दूसरे और तीसरे वनडे मैच जीतकर सीरीज 21 से अपने नाम कर ली। यह सीरीज आईसीसी महिला वनडे चैंपियनशिप का हिस्सा भी थी। अब देखना ये होगा कि टी20 सीरीज में बांग्लादेश का प्रदर्शन कैसा रहता है।

दिन में खेले जाएंगे सभी टी20 मुकाबले  

तीन मैचों की यह सीरीज 28 अप्रैल को शुरू होगी, जबकि बाकी मैच 30 अप्रैल और 2 मई को खेले जाएंगे। सभी मैच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे, जो दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे। देश में ऊर्जा संकट को देखते हुए सभी मुकाबले को दोपहर 1 बजे शुरू करवाने का फैसला लिया गया है।

बांग्लादेश महिला टीम का स्क्वॉड श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए

निगार सुल्ताना , नाहिदा अख्तर , दिलारा अख्तर, शोभना मोस्तरी, फहिमा खातून, शर्मिन अख्तर सुप्ता, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, राबेया खान, सरमिन सुल्ताना, मारुफा अख्तर, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, सुल्ताना खातून, शांजीदा अख्तर माघला और जुएरिया फिरदौस

यह भी पढ़ें

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply