Satya Report: बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत देश के तमाम राज्यों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय आलम ये है कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। उत्तर प्रदेश के बांदा में अप्रैल के महीने में ही पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर पू्र्वोत्तर भारत में आंधीबारिश जमकर कहर बरपा रही है। भारत मौसम विभाग ने देश के 13 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है।

IMD के अनुसार, पू्र्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे भी हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गरजचमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। झारखंड और कर्नाटक में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
उत्तर भारत में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तरपश्चिम और मध्य भारत में अगले 3 दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना जताई है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 4045 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। हालांकि 27 अप्रैल के बाद उत्तरपश्चिम और पूर्वी भारत में तापमान में 24 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शनिवार को लू की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्लीएनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन के समय 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जबकि मौसम की यह स्थिति 28 अप्रैल तक जारी रहेगी।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
अप्रैल को महीने में ही उत्तर प्रदेश में गर्मी का भीषण कहर देखने को मिल रहा है। आसमान से बरसती आग और झुलसाती लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शनिवार को उत्तर प्रदेश का बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 47.4 डिग्री सेल्सिसय तक पहुंच गया था। अब IMD ने राज्य में अगले तीन दिनों तक लू चलने की संभावना जताई है। वहीं 28 अप्रैल से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 1 मई के बीच गरजचमक के साथ कई जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी के मेरठ, गाजियाबाद में 28 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में IMD ने अगले तीन से चार दिनों तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटों में राज्य के उत्तरपश्चिम, उत्तरमध्य, उत्तरपूर्वी और दक्षिणपूर्व के एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। र पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस रोहतास के डेहरी में दर्ज किया गया। वहीं इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 33.6 से 44.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
अगले 48 घंटों को दौरान राज्य के उत्तर पश्चिम और दक्षिण पूर्वी जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश के आसार है, जबकि उत्तर मध्य और उत्तर पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है। शेष भागों का मौसम आमतौर से शुष्क बने रहने की संभावना है।
जिले में आज कैसा रहेगा मौसम
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 41°C 28°C
मुंबई 32°C 28°C
चेन्नई 34°C 27°C
कोलकाता 35°C 27°C
लखनऊ 43°C 28°C
पटना 39°C 26°C
रांची 39°C 26°C
भोपाल 42°C 30°C
जयपुर 41°C 28°C
शिमला 29°C 17°C
नैनीताल 31°C 20°C
झारखंड का मौसम
झारखंड में अब भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। भारत मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत कई जिलों में 26 से 28 अप्रैल के बीच गरजचमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है। IMD के अनुसार, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
उत्तराखंड का वेदर अपडेट
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। वहीं पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग ने जहां पहाड़ी इलाकों के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल राहत की संभावना कम जताई है। हालांकि 28 अप्रैल से प्रदेशभर में मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत दिए गए हैं।



