Satya Report: बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है, जो नाम, पैसा और प्यार देने के साथसाथ अपने साथ एक और पहलू लिए होता है, जिस पर बाहरी लोगों की नजर कम ही जाती है। बॉलीवुड में जहां एक तरफ पर्दे के सामने हमेशा एक खूबसूरत दुनिया दिखती है तो वहीं पर्दे के पीछे कुछ ऐसी कहानियां हैं, जो किसी की भी रूह कंपा दें। बॉलीवुड के कई कलाकारों को ऐसी मौत नसीब हुई है, जिस पर खूब विवाद और हंगामा हुआ। 70 के दशक की सबसे सफल और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक परवीन बाबी भी उन्हीं कलाकारों में से हैं, जिनकी मौत ने पूरी इंडस्ट्री को ही नहीं बल्कि पूरे देश को हिला दिया था। एक समय था जब परवीन बाबी लाखोंकरोड़ों दिल पर राज करती थीं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी दुख और दर्द से भरी रही और आखिरी वक्त तो ऐसे गुजरे कि किसी को उनकी मौत का पता तक नहीं चल सका।

7080 के दशक की टॉप एक्ट्रेस थीं परवीन बाबी
परवीन बाबी 70 और 80 के दशक की हिंदी सिनेमा की सबसे ग्लैमरस और आधुनिक चेहरों में से थीं, जिन्होंने अपने दौर के तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम किया। ‘दीवार’, ‘शान’ और ‘नमक’ से लेकर ‘अमर अकबर एंथोनी’ जैसी फिल्मों में काम करते हुए वह अपने दौर की टॉप स्टार बन गईं। लेकिन शोहरत के पीछे, उनकी पर्सनल लाइफ में उथलपुथल मची रही। अकेलेपन और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं ने उन्हें धीरेधीरे फिल्मों से दूर करना शुरू कर दिया।
जूनागढ़ में हुआ था जन्म
परवीन बाबी का जन्म जूनागढ़ के चर्चित बाबी परिवार में हुआ था। लेकिन, उनकी जिंदगी में तभी से ट्रेजडी की शुरुआत हो गई, जब वह मात्र छह साल की थीं। छह साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया। 1973 में, एक निर्देशक की नजर उन पर तब पड़ी, जब वह अपने कॉलेज परिसर में बैठी थीं। परवीन बाबी की डेब्यू फिल्म फ्लॉप हो गई, लेकिन उनका चेहरा नहीं भूला। दो साल के अंदर ही वह अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर कर रही थीं।
जब बिगड़ने लगे परवीन बाबी के हालात
1980 में ‘शान’ की शूटिंग के दौरान ही हालात बिगड़ने लगे। परवीन बाबी अक्सर शूटिंग से गायब रहने लगीं, उनके कोस्टार्स ने बताया कि उन्हें पीलिया हो गया है। फिर धीरेधीरे हालात और बिगड़ने लगे। वह डरीसहमी रहती थीं। उन्हें लगता था कि उनका फोन टैप हो रहा है और कोई उन पर नजर रख रहा है। महेश भट्ट के साथ कार में सफर के दौरान तो वह अचानक चिल्ला पड़ीं कि कार में बम है। जिसके बाद उन्होंने दरवाजा खोला और सड़क पर भागने लगीं। ये तब की बात है जब वह महेश भट्ट के साथ रिलेशनशिप में थीं।
इन तीन लोगों से रहा अफेयर
परवीन बाबी की जिंदगी में तीन शख्स आए, लेकिन किसी के साथ उनका रिश्ता टिक नहीं पाया। हैरान करने वाली बात तो ये है कि इन तीनों में से दो मर्द पहले से शादीशुदा थे। 7080 के दशक के खूंखार विलेन डैनी डेंग्जोंग्पा के साथ परवीन रिलेशनशिप में रहीं। डैनी ने खुद परवीन के साथ अपने रिलेशनशिप को एक इंटरव्यू में कबूल किया था। डैनी से रिश्ता खत्म होने के बाद परवीन बाबी का कबीर बेदी के साथ रिश्ता रहा, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और खत्म हो गया। ये बात उन दिनों की है जब कबीर बेदी शादीशुदा थे और इस रिलेशनशिप के चलते उनके और उनकी पत्नी प्रोतिमा के बीच की दूरियां बढ़ने लगी थीं। डैनी डेंग्जोंग्पा और कबीर बेदी के बाद परवीन बाबी की जिंदगी में महेश भट्ट आए और इस दौरान महेश भी शादीशुदा थे और एक बच्चे के पिता भी थे। महेश भट्ट के साथ भी परवीन बाबी का रिश्ता नहीं टिक सका और 1980 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।
दर्दनाक रहे आखिरी पल
1983 में अपने करियर के पीक पर परवीन बाबी अचानक गायब हो गईं और न्यूयॉर्क चली गईं। करीब 1 दशक बाद, 1992 में परवीन बाबी मुंबई लौटीं, लेकिन तब तक वह इतनी बदल चुकी थीं कि किसी ने उन्हें पहचाना तक नहीं। इस दौरान वह पैरानॉयड सिज़ोफ्रेनिया नामक मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं। तीन रिश्तों के बाद भी परवीन अकेली रह गईं और सच्चे प्यार के लिए तरसती रह गईं। यहां तक कि उनकी मौत के तीन दिन तक किसी को इसकी भनक नहीं लगी। 3 दिन तक उनकी लाश कमरे में सड़ती रही। आसपास के लोगों ने कुछ गड़बड़ होने की आशंका जताते हुए पुलिस को जानकारी दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर परवीन बाबी के घर में दाखिल हुई तो लाश पड़ी दिखी। महेश भट्ट द्वारा क्लेम किए जाने तक उनका शव लावारिस पड़ा रहा।
ः



