IndiaTrendingUttar Pradesh

मई में ठंड का एहसास! UP-बिहार और राजस्थान में बारिश, कैसा रहेगा MP-दिल्ली का मौसम?

Weather Updates: दिल्लीएनसीआर में कल रात हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से बहुत राहत मिली है. कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. आईएमडी के अनुसार आज आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरजचमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है. बूंदाबांदी के भी आसार हैं.

मई में ठंड का एहसास! UP-बिहार और राजस्थान में बारिश, कैसा रहेगा MP-दिल्ली का मौसम?
मई में ठंड का एहसास! UP-बिहार और राजस्थान में बारिश, कैसा रहेगा MP-दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 7 मई को तेज हवाएं चलेंगी, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. आईएमडी के अनुसार देशभर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा. कल दिल्ली, एमपी और राजस्थान में बारिश के साथ ओले भी गिरे.

किन राज्यों में आज बारिश के आसार

IMD ने उत्तर पश्चिम भारत में जम्मूकश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश व राजस्थान में 6 से 11 मई के बीच अलगअलग दिनों में हल्की बारिश, गरजचमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई हैं. हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ जिलों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है.

बिहारझारखंड में अलर्ट

बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के बिहार के 15 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है.वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम राजस्थान में 9 से 11 मई के बीच हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में भी गरजचमक के साथ बारिश और तेज हवाओं चलने का अनुमान है.

तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अगले कई दिनों तक बारिश और गरजचमक का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना जताई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply