IndiaTrendingUttar Pradesh

घोड़ी पर बैठे दूल्हे को पड़ा दौरा, दुल्हन बोली- क्यों छिपाई मिर्गी की बीमारी? शादी से कर दिया इनकार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक शादी समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब द्वारचार की रस्म के दौरान दूल्हे को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया. दूल्हा बग्गी से नीचे गिर पड़ा, जिससे बरात में अफरातफरी मच गई. आननफानन में दूल्हे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसे होश आया. हालांकि, घटना की जानकारी मिलने के बाद दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इनकार दिया.

घोड़ी पर बैठे दूल्हे को पड़ा दौरा, दुल्हन बोली- क्यों छिपाई मिर्गी की बीमारी? शादी से कर दिया इनकार
घोड़ी पर बैठे दूल्हे को पड़ा दौरा, दुल्हन बोली- क्यों छिपाई मिर्गी की बीमारी? शादी से कर दिया इनकार

काफी देर तक चली पंचायत और मानमनौव्वल के बावजूद बात नहीं बन सकी और आखिरकार बरात बिना दुल्हन के लौट गई. जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बारात उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंची थी. दुल्हन पक्ष ने बारातियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. रात करीब 11 बजे बैंडबाजों और आतिशबाजी के बीच बारात चढ़ाई जा रही थी. दूल्हा बग्गी पर सवार होकर दुल्हन के दरवाजे तक पहुंचा, जहां द्वारचार की रस्में शुरू हुईं.

दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा

बताया जा रहा है कि महिलाएं दूल्हे का तिलक कर रही थीं, तभी अचानक दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया. संतुलन बिगड़ने से वह बग्गी से नीचे गिर पड़ा और बेहोश हो गया. घटना होते ही बारात में हड़कंप मच गया. परिजन और रिश्तेदार तुरंत दूल्हे को उघैती क्षेत्र के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे होश आ गया. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही दुल्हन और उसके परिजनों में चिंता बढ़ गई.

बिन दुल्हन ही लौटी बारात

दूल्हे की तबीयत को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई. अस्पताल से लौटने के बाद दूल्हा दोबारा शादी स्थल पहुंचा, लेकिन दुल्हन पक्ष ने शादी से साफ इनकार कर दिया. उनका कहना था कि यदि दूल्हे को पहले से मिर्गी की समस्या थी तो इसकी जानकारी पहले दी जानी चाहिए थी. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच देर रात से लेकर बुधवार सुबह तक समझौते के प्रयास चलते रहे. रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत भी हुई, लेकिन दुल्हन पक्ष अपने फैसले पर अड़ी रही.

आखिरकार बुधवार दोपहर बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई. घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. ग्रामीणों के बीच इसे लेकर तरहतरह की चर्चाएं हो रही हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply