CricketIndiaTrending

आज का आईपीएल मैच LSG vs CSK: प्लेऑफ में पहुंचेगी चेन्नई सुपरकिग्स! एमएस धोनी, बाहर किसे मिली एंट्री

आईपीएल में आज एक और अहम मुकाबला खेला जाएगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमें आपस में भिड़ती हुई नजर आएंगी। आज का मैच इसलिए खास है, क्योंकि एक टीम के लिए उम्मीदें इसी पर टिकी हुई हैं, वहीं दूसरी टीम का खेल खत्म हो चुका है, वो दूसरी टीम का भी खेल खराब करना चाहेगी। आज के मैच में भी एमएस धोनी नहीं खेलेंगे, ये पक्का हो गया है। इस बीच में एक और बदलाव किया है। जिमी ओवरटन की जगह नए ​प्लेयर को टीम में जगह मिली है। कुल मिलाकर चेन्नई सुपरकिंग्स को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे आज का मैच जीतना ही होगा। 

आज का आईपीएल मैच LSG vs CSK: प्लेऑफ में पहुंचेगी चेन्नई सुपरकिग्स! एमएस धोनी, बाहर किसे मिली एंट्री
आज का आईपीएल मैच LSG vs CSK: प्लेऑफ में पहुंचेगी चेन्नई सुपरकिग्स! एमएस धोनी, बाहर किसे मिली एंट्री

चेन्नई सुपरकिंग्स के पास आज प्लेऑफ में पहुंचने का मौका

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस वक्त अंक तालिका में 12 अंक लेकर नंंबर 5 पर खड़ी है। आज का मैच जीतते ही उसके 14 अंक हो जाएंगे और 13 अंक वाली पंजाब किंग्स को पछाड़कर टीम टॉप 4 में अपनी जगह पक्की कर लेगी। लेकिन उसकी इस राह में बाधा है लखनऊ सुपर जायंट्स, जिससे उसे आज मैच खेलना है। एलएसजी अभी अंक तालिका में सबसे नीचे हैं और उसके प्लेऑफ में जाने की संभावना भी खत्म हो चुकी है। टीम आधिकारिक रूप से अब बाहर हो चुकी है। लेकिन सीएसके की टेंशन यही होगी कि कहीं एलएसजी उसका भी खेल खराब ना कर दे। गुरुवार को ही देखा कि मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को हराकर उसकी परेशानी बढ़ा दी है। ऐसा ही कुछ शुक्रवार को भी हो जाए तो तज्जुब नहीं होना चाहिए। 

संजू सैमसन, गायकवाड और उर्विल पटेल को दिखाना होगा अच्छा खेल

एमएस धोनी एक बार फिर खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। पहले ही खबर आ चुकी थी कि धोनी टीम के साथ लखनऊ नहीं गए हैं। सीएसके को अगर जीतना है तो उसे संजू सैमसन, कप्तान रुतुराज गायकवाड और उर्विल पटेल पर निर्भर रहना होगा। जिस भी मैच में संजू का बल्ला चला है टीम ने जीत दर्ज की है। ​अभी कुछ ही दिन पहले उर्विल ने भी धमाकेदार पारी खेलकर उम्मीदें जगा दी हैं। इनके साथ शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ने भी अपना कमाल दिखाया तो काम बन जाएगा। इस बीच जिमी ओवरटन टीम से हो गए हैं। पता चला था कि उनकी जांच में चोट लगी हैं। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर डायने फॉरेस्टर को लाया गया है, जो साउथ अफ्रीका के हैं। 

लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल अंक तालिका में आखिरी नंबर पर

इस बीच बात अगर लखनऊ की करें तो उनके लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा है। बीच बीच में टीम अच्छा खेल दिखाती है, इससे उम्मीदें जागती हैं, लेकिन फिर टीम उसी ढर्रे पर लौट जाती है। यही वजह है कि 11 में से उसे केवल तीन मैचों में जीत मिली है। ऋषभ पंत की भी काफी आलोचना हो रही है। जो ना तो रन बना पा रहे हैं और कप्तानी में भी बात नहीं बन रही है। बीच बीच में जोश ​​इंग्लिस, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने अपना खेल दिखाया है, लेकिन ये इतना अच्छा नहीं रहा कि टीम को जीत दिला सके। अब टीम के पास खाने के लिए कुछ है नहीं, तो वो खुलकर खेलेगी, यही चेन्नई के लिए दिक्कत दे सकता है। 

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम: रुतुराज गायकवाड़ , एमएस धोनी , संजू सैमसन , कार्तिक शर्मा , डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल , अमन खान, शिवम दुबे, जैक फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, अंशुल कंबोज, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील हुसैन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, डायने फॉरेस्टर। 

लखनऊ सुपर जाइंट्स की पूरी टीम: ऋषभ पंत , अब्दुल समद, अक्षत रघुवंशी, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जोश इंग्लिस , एडन मारक्रम, निकोलस पूरन , अर्शिन कुलकर्णी, जॉर्ज लिंडे, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, आवेश खान, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, एनरिक नोर्किया, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन तेंदुलकर, नमन तिवारी, मयंक यादव। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply