TrendingUttar Pradesh

​लखनऊ में बड़ा हादसा टला: लगातार बारिश से गिरा हुसैनाबाद के ऐतिहासिक गेट का हिस्सा, बांस बांधकर बंद किया रास्ता!

​लखनऊ में बड़ा हादसा टला: लगातार बारिश से गिरा हुसैनाबाद के ऐतिहासिक गेट का हिस्सा, बांस बांधकर बंद किया रास्ता!

लखनऊ,अमृत विचार: शहर में बीते कुछ दिनों से हो रही रुकरुक कर बारिश के चलते पुराने लखनऊ में हुसैनाबाद के ऐतिहासिक गेट को बड़ा नुकसान पहुंचा है। बारिश की नमी और सीलन के कारण गेट का एक ऊपरी किनारा और दीवार का हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त मौके से कोई गुजर नहीं रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।   

प्रशासन ने लगाया बांस का बैरिकेड
हादसे के तुरंत बाद सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए क्षतिग्रस्त गेट के नीचे आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है। मौके पर बांसबल्ली की बैरिकेडिंग लगाकर ‘खतरा’ और ‘आगे रास्ता बंद है’ के चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं।   

तस्वीरों में दिख रहा खस्ताहाल
सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि ऐतिहासिक धरोहर की इमारत काफी जर्जर स्थिति में है। गेट का मुख्य मेहराब और उसकी प्लास्टरईंटें बारिश के झोंके को नहीं झेल पाईं। मलबे के हिस्से नीचे सड़क पर फैले हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ऐतिहासिक इमारतों के रखरखाव और मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आगे भी ऐसे हादसों का खतरा बना रहेगा। फिलहाल पुरातात्विक विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply