
रायबरेली के सरकारी अस्पताल से क्रूरता की वीडियो वायरल होने के बाद सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया जिसे घटना के समय नर्स की ड्रेस पहनी हुई थी
नर्स की वर्दी पहनकर सफाईकर्मी बनी ‘जल्लाद’, बेबस मरीज पर बरसाईं लातें; तमाशा देखता रह गया स्टाफ, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड!
रायबरेली के सरकारी अस्पताल से खौफनाक प्रताड़ना की तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला सफाईकर्मी ने मानसिक तौर पर कमजोर युवक के साथ क्रूरता से पेश आ नजर आ रही है. वायरल वीडियो में पिंकी नामक संविता सफाईकर्मी ने नर्स की ड्रेस पहनी हुई है. जब पीड़ित उठने की हालत में नही था तो अस्पताल की इस महिला कर्मचारी ने उससे अपशब्द कहे. और सिर, कमर और चेहरे पर क्रूरता से लातें मारती नजर आई.
दबंगई पर शांत रहा स्टाफ
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि नर्स की ड्रेस पहने सफाईकर्मी दयनीय हालत में जमीन पर बैठे मरीज को एक के बाद एक 11 बार लातें मारती हैं. महिला की दंबगई का खौफ कुछ इस कदर फैला हुआ था कि वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति ने महिला का विरोध करनी की हिम्मत नहीं दिखाई. हालांकि वीडियो के वायरल होते ही महिला सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है.
वीडियो बनाते रहे गए स्टाफ के लोग
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना सोमवार शाम 6 बजे की बताई जा रही है, जबकि वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले कोई और नहीं बल्कि अस्पताल के दूसरे कर्मचारी थी. 39 सेकंड की वीडियो में सिर्फ अस्पताल का स्टाफ ही नहीं, वहां खड़े लोग भी मूक दर्शन बने खड़े रहे लेकिन पीड़ित पर हो रही क्रूरता पर किसी ने सवाल तक खड़ा नहीं किया. दूसरी तरफ दर्द में तड़पता मरीज नर्स की मार से बचने के लिए धीरे-धीरे सरकता नजर आया.
वायरल वीडियो पर भड़का लोगों का गुस्सा
जानकारी के लिए बता दें कि जो ड्रेस महिला कर्मचारी ने पहनी है वो एएनएम को तीन साल की ट्रेनिंग के बाद पहनने को मिलती है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला सफाई कर्मचारी आए दिन इस ड्रेस में नजर आती है. इसे लेकर कई बार शिकायत और टोका-टोकी भी हुई है लेकिन महिला पर कोई असर नहीं पड़ा, बल्कि दंबगई क्रूरता की हदें पार गई जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स कार्रवाई की मांग करने लगे.



