Uncategorized

पावर बैंक में धमाका या शॉर्ट सर्किट? देखते ही देखते जलकर खाक हुआ YouTuber का आलीशान घर

सूरत की यूट्यूबर शिवानी कपिला के घर में चार्जिंग के दौरान पावर बैंक फटने से भीषण आग लग गई. डायमंड प्ले बटन समेत लाखों का सामान जल गया, हालांकि सभी सुरक्षित हैं. वीडियो सोशल मीडिया प तेजी से वायरल हो रहा है.

पावर बैंक में धमाका या शॉर्ट सर्किट? देखते ही देखते जलकर खाक हुआ YouTuber का आलीशान घर

यूट्यूबर शिवानी कपिला के घर लगी आग image source

सोशल मीडिया

एक छोटी-सी लापरवाही कितनी बड़ी तबाही ला सकती है, इसका दर्दनाक उदाहरण सूरत में देखने को मिला. दरअसल, मशहूर यूट्यूबर शिवानी कपिला उर्फ ‘लिटिल ग्लव्स’ के बेडरूम में चार्जिंग पर लगा वायरलेस पावर बैंक अचानक फट गया, जिससे भीषण आग लग गई. कुछ ही मिनटों में पूरा कमरा जलकर राख हो गया. राहत की बात यह रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं. शिवानी ने इस पूरी घटना की वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की, जो अब सशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

पावर बैंक के धमाके से लगी आग

शिवानी ने इस पूरी घटना की वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज littleglove_aka_shivani पर शेयर की है. उन्होंने बताया कि वह अपनी सास को अस्पताल लेकर गई थीं. इसी दौरान घर से फोन आया कि उनके बेडरूम में आग लग गई है. जब वह घर पहुंचीं तो पूरा कमरा जल चुका था. उनका दावा है कि चार्जिंग पर लगा वायरलेस पावर बैंक फटने के बाद आग तेजी से फैल गई.

डायमंड और गोल्डन प्ले बटन भी नहीं बचे

घटना में पालतू डॉग की बच गई जान

आग लगने के समय शिवानी का पालतू डॉग कमरे में ही था. शिवानी के पिता और उनके मैनेजर ने तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की और कोको को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. उसके शरीर के कुछ बाल जरूर झुलस गए, लेकिन उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई.

शिवानी ने लोगों को दी बड़ी सीख

घटना के बाद शिवानी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल या पावर बैंक को कभी भी बिस्तर पर या सोने की जगह के पास चार्ज न करें. उनका कहना है कि आजकल घरों में मौजूद सिंथेटिक सामान बहुत जल्दी आग पकड़ लेते हैं और एक छोटी-सी लापरवाही पूरे घर को राख में बदल सकती है.

लोगों ने दिया रिएक्शन

वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्श दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ बहुत बुरा हुआ पर आप हिम्मत मत हारिए आप फिर से यह सब हासिल कर लेंगे.’ दूसरे यूजर ने लिखा,’Hence proved… life matters… everything else is materialism… hope u get out of this trauma soon’. एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप सब ठीक है बस यही सब काफी है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. satareport इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply