Technology

किसी और के मोबाइल पर जा रहा आधार का OTP? इन आसान तरीकों से नंबर करें अपडेट

Satya Report: आधार कार्ड हमारे लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन गया है। बैंकिंग सेवाओं से लेकर सिम खरीदने तक के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। इसे एक डिजिटल पहचान के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इसमें आपकी बायोमैट्रिक डिटेल दर्ज होती है। सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आधार कार्ड पर आपकी कोई जानकारी गलत हो तो उसे अपडेट कराने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP की जरूरत होती है।

किसी और के मोबाइल पर जा रहा आधार का OTP? इन आसान तरीकों से नंबर करें अपडेट
किसी और के मोबाइल पर जा रहा आधार का OTP? इन आसान तरीकों से नंबर करें अपडेट

कई बार आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर मिसप्लेस हो जाता है या फिर किसी और के नाम अलॉट हो जाता है, तो आधार कार्ड का OTP आपको नहीं मिलता है। ऐसे में आपको अपने आधार कार्ड के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को अपडेट कराने की जरूरत है। UIDAI के नए आधार ऐप से आप घर बैठे अपने आधार कार्ड के मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपके पास पुराना मोबाइल नंबर जरूर होना चाहिए। हम आपको बताने जा रहे हैं कि अपने आधार कार्ड का मोबाइल नंबर किन तरीकों से अपडेट करा सकते हैं…

मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे करें अपडेट

  • सबसे पहले अपने फोन में नया आधार ऐप डाउनलोड करें।
  • इसके बाद आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से ऐप में लॉगइन करें।
  • ऐप में लॉगइन करते समय आपको बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन कराना होगा।
  • फिर आप होम पेज पर जाएं और सर्विस रिक्वेस्ट वाले ऑप्शन में जाएं।
  • यहां आपको मोबाइल नंबर अपडेट करने का ऑप्शन मिल जाएगा।
  • नए और पुराने दोनों नंबर पर OTP आएगा, जिसे वेरिफाई करते ही नंबर अपडेट हो जाएगा।

यह तब ही काम करेगा, जब आपके पास पुराना मोबाइल नंबर मौजूद रहेगा। अगर, आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर मौजूद नहीं है तो आपको अपने आधार कार्ड के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदलवाने के लिए सेंटर पर जाना होगा और रिक्वेस्ट देना होगा। 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply