Uncategorized

गर्लफ्रेंड को परेशान करने का आरोप, युवक ने रची खौफनाक साजिश; जांच में सामने आया नया खुलासा..

गर्लफ्रेंड को परेशान करने का आरोप, युवक ने रची खौफनाक साजिश; जांच में सामने आया नया खुलासा..

 डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जहां, लोग पैसे कमाने का तरीका, शेयर मार्केट की टिप्स और परीक्षा की तैयारी आदि सीखते या पढ़ते हैं. वहीं, तेलंगाना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने यूट्यूब को सीखने का जरिया बनाया और मर्डर कैसे किया जाता है इसके बारे में पूरी जानकारी ली. केवल यही नहीं बल्कि, आरोपी ने यूट्यूब को अपना साथी बनाकर हथियार बनाने के तरीके देखकर वारदात को अंजाम दिया. हालांकि, पुलिस ने एक 40 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

तेलंगाना के करीमनगर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए केवल 24 घंटे के अंदर ही इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझा डाला. पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे डाल दिया गया है. 

गर्लफ्रेंड से छेड़छाड़ के चलते किया मर्डर 

पुलिस के मुताबिक 40 वर्षीय आरोपी की पहचान बंगारपू महेश के रूप में हुई है. आरोप है कि मृतक 52 वर्षीय पायतरी मोगिली (खेतिहर मजदूर) का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रह चुका है. दरअसल, मोगिली को पिछले साल एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश में जेल जाना पड़ा था. जेल से छूटने के बाद उसने महिला को दोबारा से परेशान करना शुरु कर दिया था. अब आरोपी महेश को मोगिली और उस महिला के प्यार की भनक लग गई थी.

वहीं, मोगिली द्वारा इस बात को फैलाकर उसे आसपास के गांव में बदनाम करना शुरु कर दिया था. अब महेश सामाजिक अपमान के चलते इतना गुस्सा गया कि उसने मोगिली को मारने और रास्ते से हटाने के लिए मर्डर की प्लानिंग शुरु कर दी. जिसके बाद उसने यूट्यूब पर मर्डर करने का तरीका सीखा और उसकी हत्या कर डाली. 

पुलिस ने 24 घंटे में किया मर्डर का खुलासा 

पुलिस द्वारा इस मर्डर का खुलासा महज 24 घंटे के भीतर ही कर दिया गया था. मामले की जानकारी मिलने के बाद स्पेशल टीमों का गठन किया गया और महेश ने अपना जुर्म भी स्वाकार कर लिया था. पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयोग की गई लोहे की रॉड, उसका मोबाइल फोन और घटनास्थल पर बाइक और उसके कपड़े आदि बरामद किए हैं. पुलिस ने मामले का खुलासा करने के लिए आरोपी के फोन की सर्च हिस्ट्री भी देखी, जिसमें पता चला कि वह यूट्यूब पर मर्डर करने की तकनीक देखता था

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply