
रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में पति-पत्नी के रिश्ते को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। माणक चौक थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी कथित तौर पर पूरी रात घर में ही शव के पास बैठा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, घटना सुनार बावड़ी इलाके की है। वारदात के समय दंपति के दो बच्चे भी घर में मौजूद थे, जबकि आरोपी के माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान घर से चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कमरे में महिला का शव बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था। आरोप है कि आरोपी के हाथ में चाकू था और वह बेहद आक्रामक स्थिति में था। स्थिति को देखते हुए पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी असगर अली को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं।
इस घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी सामने आई है, जिसमें आरोपी शव के पास बैठा दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
माणक चौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति द्वारा पत्नी की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमार्



