India

भारत के बाद अफ्रीका से मिली हार के बाद टूट गई फातिमा सना, डगआउट में बैठकर फूट फूटकर रोई पाकिस्तानी कप्तान

Fatima Sana: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है. इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड के हाथो में है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम ने अपने पहले 2 मैचों में पाकिस्तान और नीदरलैंड को मात देकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है. भारतीय महिला टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया से उपर पहले स्थान पर है.

भारत के बाद अफ्रीका से मिली हार के बाद टूट गई फातिमा सना, डगआउट में बैठकर फूट फूटकर रोई पाकिस्तानी कप्तान

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में इसके उल्ट पाकिस्तान की हालात बेहद खराब है, पड़ोसी देश ने भी अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में फातिमा सना की टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा है. इसके बाद पाकिस्तानी टीम की कप्तान फातिमा सना को डगआउट में रोते हुए देखा गया है.

Fatima Sana ने किया आलराउंडर प्रदर्शन

पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान फातिमा सना का प्रदर्शन भारत के खिलाफ भी बेहतर रहा था, उन्होंने विकेट झटके और शानदार फील्डिंग की थी, वहीं उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी आलराउंडर प्रदर्शन किया था. फातिमा सना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्द्धशतक लगाया, जिसकी वजह से पाकिस्तान की टीम 126 रनों तक पहुंच सकी थी.

वहीं उसके बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया और 2.5 ओवरों में 16 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए, हालांकि इसके बावजूद पाकिस्तान की टीम को साउथ अफ्रीका के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा. अब पाकिस्तान का आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज से आगे जाना मुश्किल नजर आ रहा है.

We are SORRY Fatima Sana….
You DESERVE a better team and coaching staff pic.twitter.com/FwGizRPdCq

— Pakistan Cricket Team USA FC June 17, 2026

डग आउट में रोते हुए फातिमा सना का वीडियो वायरल

पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए, लेकिन गेंदबाजी में पाकिस्तान ने बेहतर प्रदर्शन किया और साउथ अफ्रीका के 8 विकेट झटके लिए थे. पाकिस्तान की टीम को 17वें ओवर में साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीका की टीम ने 16.5 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए, अगर पाकिस्तान की टीम 15 या 20 रन और बना लेती तो पाकिस्तान की जीत पक्की थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC

इस हार के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के आंसू नहीं रुक पाए. वो डगआउट में बैठकर फूटफूट कर रोती हुई नजर आईं. उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply